जी हां, जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों की शादी को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। दरअसल, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन की तारीख सामने आने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा। इस जानकारी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की एक पोस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या के माता-पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी के वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। यह मुलाकात हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई। हालांकि, काव्या और अनिरुद्ध की शादी की तारीख और जगह को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर 11 नवंबर को ग्रीस में शादी होने की चर्चाएं भी हैं। काव्या आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं, जबकि अनिरुद्ध साउथ इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार हैं। अब फैंस को दोनों की शादी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
---विज्ञापन---
जल्द दुल्हन बनेंगी Kavya Maran, Anirudh Ravichander संग कहां लेंगी सात फेरे ? खुशी से झूमे फैंस !
जी हां, जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों की शादी को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
First published on: Oct 17, 2026 04:59 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola