Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

इश्क में डूबे Saif Ali Khan-Kareena Kapoor, बेबो का पोस्ट Viral ! 14वीं एनिवर्सरी पर लुटाया प्यार !

बॉलीवुड के सबसे एडोरेबल कपल्स में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान एक बार फिर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के 14 साल पूरे होने पर दोनों ने खास अंदाज में एक-दूसरे पर प्यार लुटाया। इस मौके पर करीना ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस भी कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 16, 2026 18:02
Share :
Kareena Kapoor Khan

बॉलीवुड के सबसे एडोरेबल कपल्स में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान एक बार फिर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के 14 साल पूरे होने पर दोनों ने खास अंदाज में एक-दूसरे पर प्यार लुटाया। इस मौके पर करीना ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस भी कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। दरअसल, 16 अक्टूबर 2026 को सैफ और करीना अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर बेबो ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इनमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री के साथ सैफ का अपने बेटे के प्रति केयरिंग अंदाज भी देखने को मिला। वहीं, एक तस्वीर में पूरा परिवार साथ नजर आया। करीना ने इन तस्वीरों के साथ लिखा कि सूरज के चारों ओर एक और साल पूरा हो गया है और अभी साथ में लंबा सफर तय करना बाकी है। वहीं, सैफ अली खान ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्हें खास अंदाज में विश किया। इसके अलावा, सैफ की बहन सबा पटौदी ने भी कई पुरानी और नई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने दोनों को सालगिरह की बधाई देते हुए उनके आने वाले सालों के लिए खुशियों की कामना की। सबा की तस्वीरों में सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की झलक भी देखने को मिली। बता दें कि सैफ और करीना की लव स्टोरी फिल्म ‘टशन’ के सेट पर शुरू हुई थी। करीब पांच साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। आज दो बेटों तैमूर और जेह के साथ उनका परिवार खुशहाल है। 14 साल बाद भी दोनों का प्यार फैंस का दिल जीत रहा है।

First published on: Oct 16, 2026 06:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो