Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ajay Devgn के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, बिना इजाज़त किया जा रहा था अवैध काम ! हुआ ताबड़तोड़ एक्शन

अजय देवगन के जुहू स्थित एक बंगले पर BMC ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 अक्टूबर 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बंगले के अंदर किए गए कुछ निर्माण कार्यों को गिरा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी को लग्जरी सैलून और स्पा में बदलने की तैयारी चल रही थी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 17, 2026 18:24
Share :
Ajay Devgn

अजय देवगन के जुहू स्थित एक बंगले पर BMC ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 अक्टूबर 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बंगले के अंदर किए गए कुछ निर्माण कार्यों को गिरा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी को लग्जरी सैलून और स्पा में बदलने की तैयारी चल रही थी। हालांकि, जरूरी मंजूरियां नहीं मिलने और सोसाइटी की शिकायत के बाद BMC ने यह कदम उठाया। सबसे पहले बता दें कि यह वह बंगला नहीं है, जहां अजय देवगन और काजोल अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों जुहू स्थित अपने मशहूर बंगले शिवशक्ति में रहते हैं। जिस प्रॉपर्टी पर कार्रवाई हुई है, वह शिवशक्ति से कुछ ही दूरी पर स्थित है। जानकारी के मुताबिक, इस बंगले को फ्लोरियन हुरेल सलोन्स प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर दिया गया था। इसका शुरुआती किराया 16 लाख रुपये प्रति माह तय हुआ था, जिसमें हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी थी। इस डील से पांच साल में करीब 10.61 करोड़ रुपये की रेंटल इनकम होने का अनुमान था। हालांकि, कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों ने बंगले के कमर्शियल इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। उन्हें आशंका थी कि सैलून और स्पा खुलने से इलाके में आवाजाही बढ़ेगी और पार्किंग, सुरक्षा तथा शोर-शराबे जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। शिकायत के बाद BMC के K-West वार्ड ने मामले की जांच की और 10 सितंबर 2026 को स्टॉप-वर्क नोटिस जारी किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, नोटिस के बावजूद रेनोवेशन का काम जारी था, जिसके बाद 17 अक्टूबर को कार्रवाई की गई। फिलहाल, इस मामले पर देवगन परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि अजय देवगन ने अप्रैल 2021 में अपनी मां वीना देवगन के साथ यह बंगला खरीदा था। इसकी बाजार कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई गई थी, जबकि खरीद की कीमत लगभग 47.5 करोड़ रुपये थी।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2026 06:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो