Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kajol के साथ दुर्गा पूजा में पहुंची बेटी Nysa Devgn, बनारसी साड़ी में छा गई Ajay Devgn की लाडली !

काजोल की बेटी नीसा देवगन इन दिनों अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अक्सर वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आने वाली नीसा ने इस बार दुर्गा पूजा में अपने देसी अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया। उनकी खूबसूरत बनारसी साड़ी और सादगी भरे स्टाइल की जमकर तारीफ हो रही है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 17, 2026 18:18
Share :
Nysa Devgn

काजोल की बेटी नीसा देवगन इन दिनों अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अक्सर वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आने वाली नीसा ने इस बार दुर्गा पूजा में अपने देसी अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया। उनकी खूबसूरत बनारसी साड़ी और सादगी भरे स्टाइल की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, इन दिनों काजोल के मायके में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है। हर साल की तरह इस बार भी मुखर्जी परिवार ने मां दुर्गा का स्वागत धूमधाम से किया। महासप्तमी के मौके पर काजोल अपने दोनों बच्चों युग और नीसा के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचीं। इस दौरान काजोल ऑरेंज कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपने बालों को लंबी चोटी में बांधकर मोगरे के फूलों से सजाया था। हालांकि, इस बार सबसे ज्यादा चर्चा नीसा देवगन के लुक की हो रही है। नीसा ने सिल्वर और ब्लू शेड की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी, जिसके चमकदार बॉर्डर ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। इसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल झुमके, माथे पर टीका और हाथों में चूड़ियां पहनीं। खुले लंबे बालों और हल्के मेकअप में नीसा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि नीसा सोशल मीडिया पर अपने फैशन और ग्लैमरस अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, जिस पर काजोल और अजय देवगन नाराजगी जता चुके हैं। नीसा स्विट्जरलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट से हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर चुकी हैं। फिलहाल उनके बॉलीवुड डेब्यू की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

First published on: Oct 17, 2026 06:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो