Tuesday, 20 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा कदम, एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ पर बीती शाम मुंबई के जुहू इलाके में उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई, राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में जरूर लिया है.

Tiger Shroff Firing Case
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग किए जाने की खबर है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है. वहीं, इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है.

टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं गोलियां, मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं. घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सामने आए वीडियो में एक कार भीड़ के बीच से निकलती दिखाई देती है. इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई देती है और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं.

---विज्ञापन---

घटना में हुए दो लोग घायल

इस घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है. इनमें टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदोस भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि उनके हाथ में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, दूसरे घायल को कूपर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति शाम करीब 7.10 बजे इमरजेंसी वॉर्ड पहुंचा था. उसके बाएं निप्पल से करीब दो सेंटीमीटर नीचे गोली लगने का घाव था.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट, पुलिस की जांच तेज

फायरिंग की इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाली पोस्ट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश में मौजूद अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. अनिल पंडित ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

---विज्ञापन---

पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबित, सांताक्रूज इलाके से एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुटी हैं. फोरेंसिक टीम ने भी शुरुआती जांच शुरू कर दी है.

जैकी श्रॉफ की टीम ने दिया अपडेट

इस घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई. इसी बीच जैकी श्रॉफ की टीम ने राहत भरी जानकारी देते हुए बताया कि टाइगर बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. डीसीपी मोहित गर्ग ने भी साफ किया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल फायरिंग में कितने राउंड गोलियां चलीं, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2026 06:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो