---विज्ञापन---
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी के तलाक की क्या थी वजह? एक्स पति ने किया बड़ा दावा
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति राजा चौधरी का रिश्ता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. सालों पहले हुए तलाक को लेकर श्वेता के एक्स पति ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है. एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी टूटने की वजह का खुलासा किया है. उन्होंने श्वेता की मां पर गंभीर आरोप लगाने के साथ-साथ खुद को उनका 'ड्राइवर' तक बता दिया है. आइए जानते हैं राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी और उनकी मां को लेकर क्या बड़े खुलासे किए हैं...
श्वेता की मां पर आरोप
एक इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने अपने और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के रिश्ते टूटने के पीछे एक्ट्रेस की मां को बड़ा जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि जब से श्वेता की मां उनके साथ रहने आई थीं, तब से घर में झगड़े होने शुरू हो गए थे.
खुद को बताया अनपेड ड्राइवर
राजा चौधरी ने दर्द बयां करते हुए कहा कि वे श्वेता तिवारी के परिवार के लिए किसी नौकर की तरह थे. वे एक्ट्रेस के सारे काम, गाड़ियां चलाना और मैनेजमेंट का काम संभालते थे, लेकिन बदले में उन्हें एक 'अनपेड ड्राइवर' की तरह ट्रीट किया गया.
पैसों के खर्च पर विवाद
उन्होंने बताया कि श्वेता की मां उन पर बेफिजूल पैसे उड़ाने का आरोप लगाती थीं. राजा के मुताबिक, वे जो भी गाड़ी या सामान खरीदते थे, वह सब श्वेता और उनकी बेटी के इस्तेमाल के लिए ही होता था, लेकिन फिर भी उन्हें ही गलत ठहराया जाता था.
9 साल तक चली शादी
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने साल 1998 में शादी की थी. साल 2000 में उनकी बेटी पलक तिवारी का जन्म हुआ. दोनों की यह शादी लगभग 9 साल तक चली, जिसके बाद साल 2007 में उन्होंने तलाक की अर्जी दी और 2012 में कानूनी रूप से अलग हो गए.
पहले भी लगाए गंभीर आरोप
श्वेता तिवारी ने पहले राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे. दूसरी ओर, राजा चौधरी हमेशा इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं और बेटी पलक तिवारी से दूर करने का आरोप भी श्वेता पर लगाते रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.