Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी सेट पर एक-दूसरे को दिल दे बैठा था ये कपल? सालों बाद फिर होगी वापसी

---विज्ञापन---

सनाया ईरानी और मोहित सहगल टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी में से एक है. दोनों ही टीवी शो 'मिले जब हम तुम' सीरियल में साथ काम कर चुके हैं और इस शो से दोनों ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे. इतना ही नहीं लोगों को इनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद आती है. हालांकि टीवी की यह पुरानी जोड़ी अब जल्द ही एक बार फिर से वापसी करने जा रही है.

कुबूल है शो से सनाया और मोहित करेंगे 9 साल बाद वापसी

दरअसल, मोहित सहगल और सनाया ईरानी अब 9 सालों के बाद एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं. जिसके बाद से फैंस के बीच कपल को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. मोहित और सनाया अपकमिंग शो 'कुबूल है' में नजर आएंगे. बता दें कि पहले खबरें आईं थी कि करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति इस शो का हिस्सा बनेंगे.हालांकि ऐसा नहीं हुआ.

---Advertisement---

इस ऐप पर रिलीज होगा कुबूल है

हालांकि यह शो टीवी पर नहीं बल्कि कुकु टीवी ऐप पर रिलीज होगा. खबरों के मुताबिक कुबूल है एक अलग और नए कॉन्सेप्ट के साथ देखने को मिलेगा.

कुबूल है शो पर बोलीं सनाया ईरानी

वहीं, सनाया ने एक बार से मोहित सहगल के साथ काम करने को लेकर बात की. उन्होंने कहा, " 17 सालों से हम साथ में हैं और कहीं न कहीं हम एक दूसरे की तरह ही बन चुके हैं. पहले के मुकाबले अब मोहित के साथ काम करना ज्यादा आसान है. अब हमारे बीच एक समझ है.

---Advertisement---

शो को लेकर मोहित ने कही ये बात

इस शो को लेकर मोहित ने भी अपने विचार साझा किए. उन्होंने बताया कि वह इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं. एक्टर ने कहा, " फॉर्मेट बहुत एक्साइटिंग लग रहा है और कहानी भी काफी अच्छी है, तो हमने सोचा कि क्यों न इसे किया जाए. हमने कभी भी वर्टिकल माइक्रोड्रामा पहले नहीं किया है. यह एक नया स्पेस है और यही चीज इसे और इक्साइटिंग बना रही है.

2016 में सनाया और मोहित ने रचाई थी शादी

सनाया और मोहित को लेकर बात करें तो दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत 'मिले जब हम तुम' से हुई थी. इस शो में जहां सनाया एक सीधी साधी लड़की के रोल में दिखी थीं, तो वहीं मोहित एक शरारती लड़के के किरदार में नजर आए थे. दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया और साल 2016 में कपल ने शादी कर ली और अपनी लाइफ को साथ में एंजॉय कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: May 11, 2026 04:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola