Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

6वें बच्चे के पिता बनेंगे अरमान मलिक? दूसरी पत्नी कृतिका ने दी गुडन्यूज तो चौंक गई पहली बीवी पायल!

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर अपनी दोनों पत्नियों के साथ अक्सर चर्चा में रहने वाले एक मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक का नया वीडियो इस समय इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. वीडियो में यूट्यूबर अपनी दूसरी पत्नी कृतिका की तरफ इशारा करते हुए घर में एक और नन्हे मेहमान के आने का बड़ा हिंट देते नजर आ रहे हैं. इस बात को सुनकर पहली पत्नी पायल भी हैरान रह जाती है और उनकी सौतन के वजन को लेकर एक बड़ा बयान दे देती है. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस कयास लगाने लगे कि क्या यह यूट्यूबर अब छठे बच्चे के पिता बनने वाले हैं? लेकिन इस गुडन्यूज के पीछे का सच कुछ और ही है.

छठे बच्चे के आने का दिया हिंट

सोशल मीडिया पर मलिक परिवार का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की तरफ देखते हुए कहते हैं कि यह लड़की शरमा रही है. इसके बाद वह कैमरे के सामने खुशी से चिल्लाते हुए कहते हैं कि उनके घर में सबसे छोटा बच्चा रुद्र है और अब उसके बाद घर में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है.

---Advertisement---

पहली पत्नी पायल का मजेदार रिएक्शन

कृतिका की इस कथित गुडन्यूज पर अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक भी खास अंदाज में रिएक्ट करती नजर आईं. पायल ने अपनी सौतन कृतिका की तरफ देखकर मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे पहले समझ में नहीं आ रहा था कि यह लड़की दिन पर दिन इतनी मोटी क्यों होती जा रही है. पायल का यह बयान और दोनों पत्नियों की ट्यूनिंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है.

प्रेग्नेंसी की खबरों के पीछे का असली सच

अगर आप भी इस वीडियो को देखकर यह सोच रहे हैं कि कृतिका मलिक प्रेग्नेंट हैं और अरमान मलिक छठी बार पिता बनने जा रहे हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं. दरअसल अरमान मलिक अपनी पत्नी कृतिका की प्रेग्नेंसी की बात नहीं कर रहे थे, बल्कि कृतिका की छोटी बहन मां बनने वाली हैं. अरमान मलिक ने अपने इस वीडियो में फैंस के साथ सिर्फ एक प्रैंक (मजाक) किया था.

---Advertisement---

पहले से ही 5 बच्चों के पिता हैं अरमान

आपको बता दें कि मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका एक ही घर में साथ रहती हैं. अरमान के दोनों पत्नियों से कुल मिलाकर 5 बच्चे हैं. पहली पत्नी पायल से अरमान के 4 बच्चे हैं जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल है, वहीं दूसरी पत्नी कृतिका से उनका एक बेटा है जिसका नाम जैद है.

कृतिका की और बच्चे पैदा करने की ख्वाहिश

भले ही इस वीडियो में प्रेग्नेंसी की बात महज एक प्रैंक साबित हुई हो, लेकिन अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक कई बार अपने व्लॉग्स में यह इच्छा जता चुकी हैं कि वह आगे और बच्चे पैदा करना चाहती हैं. अब देखना यह होगा कि मलिक परिवार में अगला असली मेहमान कब आता है, लेकिन फिलहाल इस प्रैंक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब व्यूज बटोर लिए हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 08, 2026 11:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola