Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shilpa Shinde lashes out at Hina Khan, TV हसीनाओं की Catfight ने लगाई आग, इंडस्ट्री में बवाल!

टीवी इंडस्ट्री की दो बड़ी डीवाज़, हिना खान और शिल्पा शिंदे, के बीच छिड़ी जुबानी जंग इस वक्त गॉसिप की दुनिया का हॉट टॉपिक बनी हुई है। हाल ही में शिल्पा शिंदे ने एक पॉडकास्ट में ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने दावा किया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर पर जो सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया था, वह झूठा था और उसमें कोई सच्चाई नहीं थी। शिल्पा के इस कबूलनामे के बाद टीवी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक हंगामा मच गया। फर्जी सेक्सुअल हैरेसमेंट केस को लेकर किए गए इस खुलासे के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इंटरनेट यूजर्स लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं और उनके इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 5, 2026 15:19
Share :
hina-shilpa

टीवी इंडस्ट्री की दो बड़ी डीवाज़, हिना खान और शिल्पा शिंदे, के बीच छिड़ी जुबानी जंग इस वक्त गॉसिप की दुनिया का हॉट टॉपिक बनी हुई है। हाल ही में शिल्पा शिंदे ने एक पॉडकास्ट में ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने दावा किया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोड्यूसर पर जो सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया था, वह झूठा था और उसमें कोई सच्चाई नहीं थी। शिल्पा के इस कबूलनामे के बाद टीवी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक हंगामा मच गया। फर्जी सेक्सुअल हैरेसमेंट केस को लेकर किए गए इस खुलासे के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इंटरनेट यूजर्स लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं और उनके इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

हालांकि, सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं, बल्कि हिना खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। टीवी की ‘शेर खान’ कही जाने वाली हिना ने शिल्पा की इस हरकत को “बेशर्मी” करार दिया था। बस फिर क्या था, हिना की यही बात शिल्पा को इतनी चुभ गई कि उन्होंने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई।बताया जा रहा है कि शिल्पा ने बिना नाम लिए हिना पर तीखा हमला बोला। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर हिना की बीमारी और निजी परेशानियों को भी निशाने पर लिया। उनके बयान इतने तीखे थे कि सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई और दोनों अभिनेत्रियों के फैंस आमने-सामने आ गए।हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि शिल्पा शिंदे ने अपने बयान में कहीं भी हिना खान का नाम नहीं लिया। बावजूद इसके, उनके कमेंट्स को हिना से जोड़कर देखा जा रहा है और इसी वजह से यह विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2026 03:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola