Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ibrahim Ali Khan-Palak Tiwari पकड़े गए रंगे हाथ,कैमरे देख बौखलाए छोटे नवाब,मुंह छुपाकर भागीं Palak

इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर बी-टाउन के गलियारों तक इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की कुछ तस्वीरें और वीडियो जबरदस्त चर्चा में हैं। इन वायरल तस्वीरों को देखकर लोग पहले हैरान हो रहे हैं, फिर मुस्कुरा रहे हैं और साथ ही दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं। वैसे, यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम का नाम पिछले काफी समय से श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ जोड़ा जाता रहा है। मूवी डेट हो या डिनर आउटिंग, दोनों को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने हमेशा चुप्पी साधे रखी है।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 4, 2026 19:52
Share :
ibrahim-palak

इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर बी-टाउन के गलियारों तक इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की कुछ तस्वीरें और वीडियो जबरदस्त चर्चा में हैं। इन वायरल तस्वीरों को देखकर लोग पहले हैरान हो रहे हैं, फिर मुस्कुरा रहे हैं और साथ ही दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं। वैसे, यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम का नाम पिछले काफी समय से श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ जोड़ा जाता रहा है। मूवी डेट हो या डिनर आउटिंग, दोनों को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने हमेशा चुप्पी साधे रखी है।

एक तरफ जहां पलक और इब्राहिम के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियां बटोरती रही हैं, वहीं दूसरी तरफ दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते आए हैं। ना कभी प्यार का इजहार किया और ना ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली कन्फर्म किया। लेकिन अब दोनों का एक वायरल मोमेंट लोगों को कुछ और ही कहानी बयां करता नजर आ रहा है। दरअसल, जैसे ही पैपराजी की नजर इब्राहिम और पलक पर पड़ी, दोनों थोड़ा असहज और घबराए हुए दिखाई दिए।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखा जा सकता है कि इब्राहिम ने पलक को तुरंत वहां से निकलने का इशारा किया, जिसके बाद पलक फौरन बेसमेंट की ओर बढ़ गईं। हालांकि, कैमरों से बचने की उनकी यह कोशिश भी काम नहीं आई और पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।अब सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे रिश्ते को छिपाने की कोशिश बता रहा है, तो कोई इसे “चोरी-छुपे इश्क” का नया चैप्टर कहकर मजे ले रहा है। फिलहाल, पलक और इब्राहिम का यह वायरल मोमेंट इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

First published on: Jun 04, 2026 07:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola