Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Heartbroken Chandu Slams Paparazzi During Father Salim Kumar’s Funeral। बेटे का फूटा जबरदस्त गुस्सा!

मलयालम अभिनेता सलीम कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 56 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। अंतिम संस्कार के दौरान बेटे चंदू कुमार का दर्द और गुस्सा कैमरे में कैद हो गया, जब उन्होंने पैपराजी से परिवार को स्पेस देने की अपील की। यह भावुक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 8, 2026 12:31
Share :
Salim Kumar

मलयालम सिनेमा के दिग्गज़ अभिनेता सलीम कुमार के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। नेशनल अवॉर्ड जीत चुके इस शानदार कलाकार ने 56 साल की उम्र में 6 जून की रात अंतिम सांस ली। रविवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां परिवार, करीबी दोस्त, फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और हजारों फैंस उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान एक बेहद भावुक पल भी देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। अंतिम संस्कार के बीच पैपराजी की भारी भीड़ लगातार परिवार के निजी और दर्दभरे पलों को कैमरे में कैद कर रही थी। तभी सलीम कुमार के बड़े बेटे चंदू कुमार अपना दुख और गुस्सा रोक नहीं पाए। उन्होंने पैपराजी से पीछे हटने और परिवार को थोड़ा स्पेस देने की अपील की। पिता को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

First published on: Jun 08, 2026 12:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola