Thursday, 4 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Salman Khan की धमकाने की हैसियत नहीं’, ‘Kala Hiran’ को लेकर लीगल नोटिस पर बोले फिल्म के प्रोड्यूसर

Exclusive: 'काला हिरण' फिल्म को लेकर विवाद और गहरा गया है. सलमान खान के लीगल नोटिस पर प्रोड्यूसर अमित जानी ने E24 Bollywood से खास बातचीत में बड़ा पलटवार किया है. अमित जानी ने कहा कि सलमान ने डराने के लिए नोटिस भेजा था, जिसे उन्होंने भाव तक नहीं दिया. उन्होंने सलमान की हैसियत पर भी सीधी बात की.

---विज्ञापन---

Exclusive: फिल्म ‘काला हिरण’ के मेकर्स और सुपरस्टार सलमान खान के बीच की कानूनी जंग अब जुबानी जंग में बदल चुकी है. सलमान खान द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस पर फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने E24 Bollywood से एक्सक्लूसिव बातचीत में बेहद तीखे तेवर दिखाए हैं. अमित जानी ने साफ कह दिया है कि सलमान खान का नोटिस सिर्फ डराने-धमकाने की एक नाकाम कोशिश थी, जिसे उन्होंने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है. इसके साथ ही अमित जानी ने सलमान खान की हैसियत और फोन कॉल वाले एंगल पर भी ऐसी बात कह दी है, जिससे बॉलीवुड में खलबली मच गई है.

नोटिस को लेकर क्या बोले प्रोड्यूसर

अमित जानी ने कहा कि सलमान खान के लीगल नोटिस में सारी बातें ‘इल्लीगल’ (गैर-कानूनी) लिखी थीं. यह सिर्फ डराने-धमकाने की एक कोशिश थी, इसलिए उन्होंने इस नोटिस को बिल्कुल भी सीरियसली नहीं लिया.

---विज्ञापन---

24 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया

सलमान की टीम ने नोटिस में शर्त रखी थी कि 24 घंटे के अंदर फिल्म से जुड़ी सारी सामग्री इंटरनेट से हटा ली जाए. अमित जानी ने इसे साफ ठुकरा दिया और कुछ भी नहीं हटाया. नोटिस आए कई दिन हो गए, लेकिन सलमान की तरफ से दोबारा कोई जवाब नहीं आया है.

धमकाने की सलमान की हैसियत नहीं

जब उनसे पूछा गया कि अगर सलमान खान आपसे कॉल करके फिल्म इस प्रोजेक्ट को रोकने की कहते हैं तो क्या आप उनसे बात करेंगे या कोर्ट जाएंगे. इसके जवाब में प्रोड्यूसर ने कहा कि फोन दो तरीकों से किए जाते हैं. एक होता है धमकाने के लिए और एक होगा है मनाने के लिए. अगर धमकाने के लिए सलमान खान फोन करेंगे तो ये तो उनकी हैसियत ही नहीं है कि वो धमका सकें. वो तो खुद ही धमकी के शिकार घूम रहे हैं.

---विज्ञापन---

सगा भाई भी कहेगा तो फिल्म नहीं रुकेगी

अमित जानी ने साफ कर दिया कि सलमान तो दूर, अगर उनका सगा भाई भी उनसे बिश्नोई समाज के त्याग, तप और संघर्ष की कहानी को पर्दे पर दिखाने से मना करेगा, तो वह उसकी बात भी नहीं मानेंगे. फिल्म रोकने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

कोर्ट और कहानी दिखाने पर रखी यह शर्त

प्रोड्यूसर ने कहा कि अगर कोर्ट से समन आता है, तो वो भी जवाबी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने एक रास्ता खुला रखा कि अगर सलमान खान सिर्फ फिल्म की कहानी (स्क्रिप्ट) देखने और उस पर चर्चा करने के लिए फोन करेंगे, तो वह बात करने को तैयार हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2026 03:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola