Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sunday Box Office: राम चरण की ‘Peddi’ ने मचाया तूफान, बॉबी देओल की ‘Bandar’ हुई ढेर, जानें संडे को किसने कितने करोड़ कूटे?

Sunday Box Office: इस वीकेंड सिनेमाघरों में राम चरण की 'पेद्दी', वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की 'बंदर' के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला. रविवार की कमाई के मामले में राम चरण की फिल्म ने बाजी मार ली है, जबकि बॉबी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है.

---विज्ञापन---

Sunday Box Office: सिनेमाघरों के लिए यह हफ्ता बेहद खास रहा, जहां बॉक्स ऑफिस पर एक साथ तीन बड़ी फिल्मों, जिसमें राम चरण की ‘पेद्दी’, वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. संडे यानी रविवार की छुट्टी का फायदा उठाने के लिए तीनों ही फिल्मों के मेकर्स की नजरें टिकी हुई थीं, लेकिन जब वीकेंड के आखिरी दिन के आंकड़े सामने आए तो उसने सबको चौंका दिया. चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर रविवार को किसने कितने करोड़ की कमाई की?

राम चरण की ‘पेद्दी’ का संडे को महा-तूफान

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम रखी है. पेड प्रीव्यू में 18.50 करोड़, पहले दिन 51 करोड़, दूसरे दिन 26.90 करोड़ और तीसरे दिन 28.85 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने संडे यानी चौथे दिन भी बंपर कमाई की है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने भारत में 31.90 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया है जिसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

वरुण धवन की फिल्म की रफ्तार में आया उछाल

वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला है. पहले दिन 7.50 करोड़ और दूसरे दिन 7.25 करोड़ की ठीक-ठाक कमाई के बाद तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की रफ्तार में तेजी देखी गई है. इस फिल्म ने संडे को भारत में 9.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जिसके साथ ही इसका अब तक का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 24.00 करोड़ रुपये हो चुका है.

बॉबी देओल की ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर ढेर

एक तरफ जहां बाकी दोनों फिल्में करोड़ों में खेल रही हैं, वहीं बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आ रही है. फिल्म ने अपने पहले दो दिनों में 2 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया था जहाँ पहले दिन 50 लाख और दूसरे दिन 0.95 करोड़ की कमाई हुई थी. वहीं रविवार को भी फिल्म की हालत में कोई खास सुधार नहीं दिखा और इसने केवल 1.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जिसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन महज 2.45 करोड़ रुपये ही हो पाया है.

---विज्ञापन---

पहले वीकेंड की बॉक्स ऑफिस रेस का नतीजा

इस हफ्ते की बॉक्स ऑफिस रेस के नतीजे को देखा जाए तो राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ ने बाकी दोनों हिंदी फिल्मों को बहुत पीछे छोड़ दिया है और एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है. वरुण धवन की फिल्म भी दर्शकों को पसंद आ रही है और यह अपनी लागत निकालने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है, लेकिन 130 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के लिए अब बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है.

First published on: Jun 08, 2026 07:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola