Entertainment News Live In Hindi: फिल्म ‘आशिकी’ फेम अनु अग्रवाल ने जाह्नवी कपूर की नई फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) से जुड़े विवाद पर बड़ा बयान दिया है. फिल्म में जाह्नवी के किरदार की आलोचना होने के बाद, अनु ने सोशल मीडिया पर युवा कलाकारों को एक खास सलाह दी है. उन्होंने कहा कि कलाकारों को कोई भी रोल साइन करने से पहले पूरी कहानी को ध्यान से सुनना चाहिए. अगर किसी रोल में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है, तो एक्टर्स में ‘ना’ कहने की हिम्मत होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि 30 साल पहले उन्होंने भी इसी वजह से फिल्मों से दूरी बना ली थी.
शिल्पा शेट्टी और डिम्पल कपाड़िया का आज जन्मदिन
आज बॉलीवुड की दो बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियां शिल्पा शेट्टी और डिंपल कपाड़िया अपना जन्मदिन मना रही हैं. डिंपल कपाड़िया ने अपनी पहली ही फिल्म ‘बॉबी’ से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी, और वे आज भी अपनी दमदार एक्टिंग से पर्दे पर छाई हुई हैं. वहीं, अपनी फिटनेस और बेहतरीन डांस के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी ने ‘बाजीगर’ से शुरुआत कर इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. सिनेमा जगत में इन दोनों ही अभिनेत्रियों का योगदान कमाल का रहा है, और आज फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Peddi vs Bandar vs Hai jawani toh ishq hona hai)
सिनेमाघरों के लिए यह हफ्ता बेहद खास रहा, जहां बॉक्स ऑफिस पर एक साथ तीन बड़ी फिल्मों, जिसमें राम चरण की ‘पेद्दी’, वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. संडे यानी रविवार की छुट्टी का फायदा उठाने के लिए तीनों ही फिल्मों के मेकर्स की नजरें टिकी हुई थीं, लेकिन जब वीकेंड के आखिरी दिन के आंकड़े सामने आए तो उसने सबको चौंका दिया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related