बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों की मानें तो दोनों 5 जुलाई को बेहद प्राइवेट और सिंपल सेरेमनी में अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कोई ग्रैंड बॉलीवुड वेडिंग नहीं होगी, बल्कि परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी से शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी ने किसी लग्जरी वेन्यू के बजाय अपने घर पर ही इस खास मौके को सेलिब्रेट करने का फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इन खबरों ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है। बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के दौरान गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से ही दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। वहीं, आमिर पहले भी अपनी तीसरी शादी को लेकर इशारों में बात कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये रिपोर्ट्स कितनी सच साबित होती हैं।
---विज्ञापन---
Aamir Khan To Marry For The Third Time,तलाक के 5 साल बाद Gauri Sprat को बनाएंगे बीवी। Inside Details
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों की मानें तो दोनों 5 जुलाई को बेहद प्राइवेट और सिंपल सेरेमनी में अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले हैं।
First published on: Jun 03, 2026 06:28 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola