Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Black Magic Ruined This Actress’s Career? हाथ से निकली 3 फिल्में, इंडस्ट्री में मची सनसनी !

ये कहानी है अपनी खूबसूरती, सादगी और मासूमियत से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अमृता राव की। 'मैं हूं ना' की संजना बख्शी से लेकर 'विवाह' की पूनम बनने तक, अमृता राव के कई किरदार आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। खासकर साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'विवाह' में पूनम के किरदार ने अमृता को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म ने न सिर्फ उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई, बल्कि उनके करियर को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। बता दें कि अमृता राव 7 जून को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थडे के इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अमृता का नाम खूब ट्रेंड कर रहा है। लेकिन इस खास दिन पर अमृता राव की जिंदगी से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह ऐसा अनुभव था, जिसे सुनकर खुद एक्ट्रेस भी हैरान रह गई थीं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 7, 2026 18:53
Share :
amrita rao

ये कहानी है अपनी खूबसूरती, सादगी और मासूमियत से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अमृता राव की। ‘मैं हूं ना’ की संजना बख्शी से लेकर ‘विवाह’ की पूनम बनने तक, अमृता राव के कई किरदार आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। खासकर साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘विवाह’ में पूनम के किरदार ने अमृता को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म ने न सिर्फ उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई, बल्कि उनके करियर को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। बता दें कि अमृता राव 7 जून को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थडे के इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अमृता का नाम खूब ट्रेंड कर रहा है। लेकिन इस खास दिन पर अमृता राव की जिंदगी से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह ऐसा अनुभव था, जिसे सुनकर खुद एक्ट्रेस भी हैरान रह गई थीं।

दरअसल, अमृता ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें कभी ब्लैक मैजिक, वशीकरण या ऐसी किसी रहस्यमयी चीज़ पर विश्वास नहीं था। लेकिन जिंदगी में हुई कुछ घटनाओं ने उन्हें इस बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था। तो आखिर क्या था वो मामला, जिसने अमृता राव को भी हैरानी में डाल दिया? अमृता ने बताया था कि एक समय उनकी मुलाकात उनके आध्यात्मिक गुरु से हुई थी। मुलाकात के दौरान सामान्य बातचीत हुई और गुरु ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद उनके गुरु ने उनकी मां से संपर्क किया और ऐसी बात कही, जिसने पूरे परिवार को चौंका दिया। अमृता के मुताबिक, उनके गुरु ने उनकी मां से कहा था कि किसी ने उनकी बेटी पर वशीकरण या किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव डालने की कोशिश की है। यह बात सुनकर उनकी मां के साथ-साथ खुद अमृता भी हैरान रह गई थीं। हालांकि अमृता ने यह भी कहा था कि वह आज भी इन बातों को लेकर पूरी तरह निश्चित नहीं हैं, लेकिन उस समय जो घटनाएं हुईं, उन्होंने उन्हें इस विषय पर गंभीरता से सोचने के लिए जरूर मजबूर कर दिया था।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 07, 2026 06:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola