टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका के ससुर को ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद परिवार और फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका की इम्यूनोथेरेपी भी शुरू हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लिवर ऑपरेशन और लेज़र सर्जरी के बाद दीपिका की एक और सर्जरी होने वाली है, जिससे फैंस की चिंता और बढ़ गई थी। अब इन खबरों पर शोएब इब्राहिम ने खुद प्रतिक्रिया दी है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू की गई है और फिलहाल उनकी कोई नई सर्जरी नहीं होने जा रही है। शोएब के इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और लगातार दीपिका की अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Dipika Kakar की Liver Operation के बाद होगी एक और सर्जरी? नये वीडियो में Shoaib Ibrahim ने बताया सच!
दीपिका कक्कड़ की हेल्थ को लेकर फैंस चिंतित थे, खासकर ससुर के ब्रेन हेमरेज और उनकी तीसरी सर्जरी की खबरों के बाद। अब शोएब इब्राहिम ने साफ किया है कि दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू हो चुकी है, लेकिन फिलहाल कोई नई सर्जरी नहीं होगी। वहीं उनके ससुर की हालत भी पहले से बेहतर बताई जा रही है।
First published on: Jun 06, 2026 01:34 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola