Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: रविवार को हुई ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ के बीच कांटे की टक्कर, अब तक दोनों फिल्मों ने किया इतना कलेक्शन

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ और सूर्या स्टारर मूवी ‘करुप्पू’ की इस रविवार जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है. इस रविवार दोनों ही फिल्मों ने ठीक-ठाक कमाई की है. हालांकि 'पेद्दी' की रिलीज के बाद दोनों की कमाई पर काफी असर पड़ा है.

---विज्ञापन---

Karuppu-Drishyam 3
Karuppu-Drishyam 3

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ 15 मई को रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्में रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही थीं. हालांकि राम चरण की ‘पेद्दी’ के आने के बाद दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर असर पड़ा है. हालांकि इस रविवार दोनों ही फिल्मों ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. तो चलिए जानते हैं दोनों ही फिल्मों के रविवार कलेक्शन के बारे में.

दृश्यम 3 ने 17 दिनों में किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सबसे पहले हम बात करेंगे मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 का. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ का कारोबार किया था. इसी तरह दूसरे दिन 11.05 करोड़, तीसरे दिन 13.70 करोड़, चौथे दिन 13.85 करोड़, पांचवें दिन 7.70 करोड़, 6वें दिन 6.50 करोड़, सातवें दिन 6.65 करोड़, आठवें दिन 6.65 करोड़, 9वें दिन 4.30 करोड़, दसवें दिन 5.10 करोड़, 11वें दिन 5.35 करोड़, 12वें 2.20 करोड़, 13वें दिन 1.55 करोड़, 15वें दिन 0.93 करोड़ का कलेक्शन किया और 16वें दिन 0.80 करोड़ और 17वें दिन 1.30 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

दृश्यम 3 ने 18वें दिन कमाए इतने करोड़

वहीं फिल्म ने 18वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में कुल 106.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसने दुनिया भर में 234.97 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

करुप्पू ने रविवार को कमाए इतने करोड़

दूसरी ओर सूर्या की करुप्पू को लेकर बात करें तो इस मूवी ने भी ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत रही थी. वहीं, अपनी रिलीज के चौथे रविवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35.9 प्रतिशत रही है. मूवी ने भारत में 24 दिनों में कुल 193.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसने दुनिया भर में 304.14 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

करुप्पू और दृश्यम 3 में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि मोहनलाल की दृश्यम 3 उनकी साल 2013 की दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. इस मूवी में मोहनलाल के अलावा मीना, अंशीबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी जैसे कलाकार नजर आए हैं. वहीं, करुप्पू को लेकर बात करें तो इस मूवी में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी, योगी बाबू जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Jio Hotstar पर रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 को कड़ी टक्कर दे रही ये कोर्ट रूम ड्रामा, 2025 की इस मूवी ने टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2026 07:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola