Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रविवार को वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने की कितनी कमाई? जानें फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन

Hai Jawani Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 3: वरुण धवन स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने धीमी शुरुआत की. जानें फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन

---विज्ञापन---

Hai Jawani Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 3
Hai Jawani Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 3

Hai Jawani Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 3: बीते शुक्रवार 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म की शुरुआत धीमी हुई, हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखी दर्ज की गई है. आइए तीसरे दिन रविवार की कमाई के बारे में जानते हैं.

तीसरे दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक तीसरे दिन, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने ₹9.00 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹28.80 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹24.00 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन ₹3.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹8.50 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹37.30 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन शुक्रवार को 7.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन से अपनी शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन यानी रिलीज के पहले शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की इस फिल्म ने 9.00 करोड़ की कमाई की.

फिल्म की कहानी

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी जस (वरुण धवन) नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो असल में बानी (मृणाल ठाकुर) से शादी करने के बाद पिता बनकर एक हंसी-खुशी जिंदगी बिताना चाहता है. लेकिन महत्वाकांक्षी बानी मदारहुड के बजाय करियर को चुनती है. ऐसे में बानी और जस तलाक लेने का फैसला करते हैं. दोनों के तलाक में 6 महीने के सेपरेशन पीरियड में रहना होता है. इसी बीच जस को प्रीत (पूजा हेगड़े) से प्यार हो जाता है. आगे कहानी में ट्व‍िस्‍ट तब आता है, जब जस को उसे पता चलता है कि बानी और प्रीत दोनों ही उसके बच्चों की मां बनने वाली हैं. फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय भी शामिल हैं. इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2026 11:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola