---विज्ञापन---
Toxic Trailer: यश का खतरनाक अवतार और धांसू एक्शन, ट्रेलर में दिखे ये 5 दमदार डायलॉग्स
यश स्टारर 'Toxic' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर ट्रेलर में यश के दमदार डायलॉग्स के साथ कियारा आडवाणी और नयनतारा के किरदार भी खास नजर आ रहे हैं. ट्रेलर के कई डायलॉग्स ने फैंस का ध्यान खींचा है और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, 8 अगस्त को बेंगलुरु में मेकर्स ने 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज कर दिया. ट्रेलर एक्शन और थ्रिल से भरपूर है. दर्शकों को यह ट्रेलर खूब पसंद आया है. इतना ही नहीं, ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग्स भी सुनने को मिले हैं, जो लोगों को खूब पसंद आए हैं. तो चलिए जानते हैं इन दमदार डायलॉग्स के बारे में.
कियारा का दमदार डायलॉग
ट्रेलर की शुरुआत काफी दमदार अंदाज में होती है. इस दौरान कियारा आडवाणी की एंट्री होती है और वह डायलॉग बोलती हैं, "चेहरे पर नकाब डालकर अपने गम को छुपा सकते हैं, लेकिन तकदीर में लिखी बर्बादी को नहीं."
नयनतारा डायलॉग
इसके बाद ट्रेलर में नयनतारा की एंट्री होती है. इस दौरान वह कहती हैं, "मेरी बस एक ख्वाहिश है, तुम्हें शहर पर राज करना है. " इसके आगे वह कहती हैं, "पर हर फैसले को सही कीमत चुकानी पड़ेगी."
यश का दमदार डायलॉग
इसके बाद यश का एक दमदार डायलॉग सुनने को मिलता है, जब वह गन पॉइंट पर होते हैं. इस दौरान यश कहते हैं, "ज्यादा कुछ नहीं, तेरे भाई को जलाके उसकी राख से लाइन बनाके अंदर खींचना चाहता हूं. खींचने देगा?"
यश के इस डायलॉग ने जीता फैंस का दिल
फिल्म के ट्रेलर में यश के कई डायलॉग्स हैं, जो लोगों को खूब पसंद आए हैं। एक और डायलॉग है, "इश्क ऐसा करता, हर लड़की को लगता, चांद उसके ही चक्कर लगाता है। लेकिन उसका दिल, वो हर बंधन से परे है।"
इस सॉलिड डायलॉग ने खींचा फैंस का ध्यान
वहीं, आखिरी डायलॉग यश और कियारा की मुलाकात के दौरान सुनने को मिलता है. इस दौरान यश, कियारा को देखकर कहते हैं, "लड़की का हसीना होना कमाल है, उसी हुस्न को हथियार बनाने दो." फिल्म सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.