Saturday, 29 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 Contestant List: आम्रपाली दुबे से ‘कच्चा बादाम’ की अंजलि अरोड़ा तक… बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे ये स्टार्स! सामने आई लिस्ट

बिग बॉस 20 जल्द ही शुरू होने वाला है. इस बीच तमाम सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं, जो कि सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं.

Anjali Arora-Amrapali Dubey
बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे ये कंटेस्टेंट

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से वापसी करने जा रहा है. बिग बॉस का 20वां सीजन शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी है. शो की थीम भी इस बार जरा हटके होने वाली हैं. इस बार शो की थीम वरदान रखी गई है, जिससे शो में एलिमिनेट हुए खिलाड़ी कभी भी दोबारा वापसी कर सकेंगे. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में हर बार की तरह तमाम नामी चेहरे नजर आने वाले हैं. इस बार कौन-कौन शो का हिस्सा बनेगा उनके नाम सामने आ गए हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

शो में शामिल होंगे 16 से 17 कंटेस्टेट

सूत्रों के मुताबिक बिग बॉस 20 में इस बार 16 से 17 कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. इसके अलावा कुछ कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री भी कर सकते हैं. जिसमें से जाने माने रैपर बादशाह की पत्नी और मॉडल एक्ट्रेस ईशा रिखी का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है. रिखी के अलावा क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नजर आ चुके अमन गांधी भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं.

---विज्ञापन---

इन कंटेस्टेंट के बीच होगी वोटिंग

वहीं, नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की वैन रोकने वाली मॉडल रिया अहीर भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने वाली हैं. साथ ही पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल भी शो में शामिल होंगी. दोनों के घर में शामिल होने का फैसला दर्शक अपनी वोटिंग के द्वारा करेंगे.

शो का हिस्सा बनेंगे ये स्टार्स

इन सभी के अलावा कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे. जिसमें से कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा, अर्शिफा खान, काजी तौकीर, आर्यन केल्विन और कुशल तंवर भी नजर आने वाले हैं. साथ ही भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, युक्ति कपूर और उदिती सिंह भी बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी. इन सभी के अलावा जानी मानी बॉक्सर मैरी कॉम, गीता बसरा, कॉमेडियन सुनील पाल, शोविक चक्रवर्ती जाने नाम भी सामने आए है. इसके अलावा नीति टेलर, पार्थ समथान, प्रणाली राठौड़ और माही विज के नाम पर भी चर्चा हो रही है. हालांकि अभी भी मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर इन सेलेब्स के नाम अनाउंस नहीं किए है.

---विज्ञापन---

इस दिन से शुरू होगा शो

बता दें कि बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर 2026 से होगी. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर हर रोज रात 9 बजे आएगा. इसके अलावा ये कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: रिया अहीर या लव गिल, ‘बिग बॉस 20’ में फिक्स हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री? इस बार दर्शक खुद करेंगे कंटेंस्टेंट का चुनाव

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2026 11:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola