रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के उस खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है, जिसमें प्यार के साथ नोकझोंक, दोस्ती और एक-दूसरे पर अटूट भरोसा भी शामिल होता है। बॉलीवुड के कई सितारे पर्दे पर भले ही अलग-अलग किरदार निभाते नजर आते हों, लेकिन अपनी बहनों के साथ उनका रिश्ता बेहद खास और रियल है। रणवीर सिंह अपनी बड़ी बहन रितिका भवनानी के बेहद करीब हैं। रणवीर की जिंदगी और करियर में रितिका हमेशा उनका सपोर्ट सिस्टम रही हैं। वहीं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की बॉन्डिंग भी काफी मजबूत है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान जाहिर करते नजर आते हैं। सलमान खान का अपनी बहनों अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा के साथ रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। सलमान अपनी दोनों बहनों के लिए हमेशा प्रोटेक्टिव नजर आते हैं और परिवार के हर खास मौके पर उनके साथ खड़े रहते हैं। अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा का रिश्ता भी भाई-बहन से बढ़कर दोस्ती की मिसाल है। दोनों मुश्किल और खुशी के हर पल में एक-दूसरे का साथ देते हैं। ऋतिक रोशन भी अपने परिवार के बेहद करीब हैं। अपनी बहन सुनैना रोशन के साथ उनकी मजबूत बॉन्डिंग है, वहीं कजिन सिस्टर पश्मीना रोशन के साथ भी उनका खास रिश्ता है। इन सितारों की कहानियां यही साबित करती हैं कि स्टारडम और शोहरत से परे, परिवार का प्यार ही जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत है।
---विज्ञापन---
Hrithik Roshan-Salman Khan से लेकर Ranbir Kapoor तक..बहनों पर जान छिड़कते हैं। विश्वास की मिसाल !
रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के उस खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है, जिसमें प्यार के साथ नोकझोंक, दोस्ती और एक-दूसरे पर अटूट भरोसा भी शामिल होता है।
First published on: Aug 28, 2026 03:41 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola