Saturday, 29 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अंकित बालियान के बाद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को मिली धमकी, सामने आया वीडियो

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद दूसरी सिंगर मासूम शर्मा को भी धमकी मिली है. एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अगला नंबर तेरा है. वहीं, मासूम शर्मा ने इसपर चिंता जताई है.

Masoom Sharma-Ankit Baliyan
मासूम शर्मा को मिली धमकी

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणा के सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें जिम के बाहर उनकी कार में गोली मार दी गई. सिंगर पर 18 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसमें से पांच गोलियां उन्हें लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इसस वीडियो में दूसरे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी का दावा किया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमकी भरा वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर अंकित बालियान 005 के नाम से एक आईडी बनाई गई है और इस आईडी पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एक शख्स कथित तौर पर मासूम शर्मा की हत्या का दावा कर रहा है. इतना ही नहीं इस वीडियो में वह अंकित बालियान को गालियां देते हुए नजर आ रहा है. वह वीडियो में कहता है, “अगला नंबर मासूम शर्मा का है. उसे भी मार दूंगा. अंकित को मैंने मारा है. अब तेरा नंबर है. हरियाणे के सिंगर को मैंने मारा है.”

---विज्ञापन---

मासूम शर्मा को मिल रही धमकियां

इस वीडियो के सामने आने के बाद मासूम शर्मा ने रिएक्ट किया. उन्होंने अंकित को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “अंकित के जाने का बहुत दुख है. हमने बहुत सारा काम साथ में किया था. बहुत सारे गाने बनाए थे. अच्छा था हमारे बीच सब कुछ जिस तरीके से गुंडागर्दी बढ़ रही है. सरकार को अंकुश लगाना चाहिए. लगातार ऐसी धमकियां कलाकारों को मिल रही हैं.”

मासूम ने आगे कहा, “अंकित भाई का जिसने भी मर्डर किया है. उसको जल्दी पकड़ना चाहिए और उसे सजा मिले. ये परेशानी हर कलाकार की है. जिसका ज्यादा नाम है, जिसके पास पैसे है, उसे खतरा है.”

---विज्ञापन---

अंकित बालियान हत्या केस

बता दें कि अंकित बालियान की हत्या से हरियाणवी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है और सभी कलाकार डरे हुए हैं. इस घटना के बाद पुलिस लगातार जांच कर रही है. इतना ही नहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें तैयार की गई हैं, जो कि अलग अलग पहलुओं पर जांच कर रहे हैं. टीमे लगातार जगह-जगह छापेमार कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड में हुई AICWA की एंट्री, CM योगी को लेटर लिखकर मांगा इंसाफ

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2026 01:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola