मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन से उनका परिवार और लाखों फैंस गहरे सदमे में हैं। 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले कुकू कोहली का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उनकी छोटी बेटी करिश्मा कोहली ने पिता की अर्थी को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। करिश्मा की आंखों में पिता को खोने का दर्द साफ नजर आया, लेकिन उन्होंने खुद को संभालते हुए परिवार की जिम्मेदारी निभाई। वहीं कुकू कोहली की दूसरी बेटी पूजा कोहली भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं, हालांकि उनकी तस्वीरें सामने नहीं आईं। बता दें कि पूजा और करिश्मा दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। पूजा कोहली बॉलीवुड प्रोड्यूसर हैं, जबकि करिश्मा कोहली डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करती हैं। दोनों ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में बतौर एसोसिएट या असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी निर्देशन किया है। पूजा और करिश्मा अरुणा ईरानी की सौतेली बेटियां हैं, लेकिन दोनों के बीच बेहद करीबी रिश्ता है। अरुणा भी उन्हें अपनी बेटियों की तरह प्यार करती हैं। कुकू कोहली के निधन के बाद अरुणा ईरानी पूरी तरह टूट गई हैं। अंतिम संस्कार में वह बेहद भावुक नजर आईं। परिवार और फैंस इस मुश्किल घड़ी में अरुणा और दोनों बेटियों को हिम्मत देने के साथ दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
---विज्ञापन---
Kuku Kohli को बेटी ने दिया कंधा, Karishma Kohli ने निभाया फर्ज, चर्चा में Aruna Irani की बेटियां !
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन से उनका परिवार और लाखों फैंस गहरे सदमे में हैं। 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले कुकू कोहली का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उनकी छोटी बेटी करिश्मा कोहली ने पिता की अर्थी को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
First published on: Aug 26, 2026 06:29 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola