रक्षाबंधन के खास मौके पर शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से रेनोवेशन के चलते बंद पड़े उनके आइकॉनिक बंगले ‘मन्नत’ में अब जल्द ही फिर से रौनक लौटने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन्नत के रेनोवेशन का काम अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है और अगले दो से तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में शाहरुख खान, गौरी खान और उनके तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम 2026 के आखिर तक अपने इस ड्रीम होम में वापस लौट सकते हैं। दरअसल, साल 2025 में मन्नत में बड़े पैमाने पर रेनोवेशन और एक्सपैंशन का काम शुरू हुआ था। इसी वजह से खान परिवार पाली हिल स्थित दो Duplex Apartments में शिफ्ट हो गया था। इस दौरान मन्नत की बालकनी, जहां से शाहरुख अक्सर ईद और अपने जन्मदिन पर फैंस का अभिवादन करते हैं, कंस्ट्रक्शन और Scaffolding से घिरी नजर आई। इस मेकओवर में सिर्फ इंटीरियर बदलाव ही नहीं, बल्कि मन्नत के Annex में दो नए Residential Floors भी जोड़े गए हैं। जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रेनोवेशन के खिलाफ दायर याचिका खारिज किए जाने के बाद प्रोजेक्ट को भी बड़ी राहत मिली। शाहरुख ने साल 2001 में इस प्रॉपर्टी को खरीदा था। अब लगभग 25 साल बाद मन्नत का नया और ज्यादा ग्रैंड रूप देखने को मिलने वाला है। फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि कब किंग खान फिर अपनी बालकनी से उनका दीदार करेंगे।
---विज्ञापन---
Rakshabhandhan से पहले Shahrukh Khan-Gauri Khan ने सुनाई Good News, Mannat में लौटेगा खान परिवार!
रक्षाबंधन के खास मौके पर शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से रेनोवेशन के चलते बंद पड़े उनके आइकॉनिक बंगले ‘मन्नत’ में अब जल्द ही फिर से रौनक लौटने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन्नत के रेनोवेशन का काम अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है और अगले दो से तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।
First published on: Aug 27, 2026 02:56 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola