आकांक्षा चमोला बीते लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. वह इन दिनों अपने और गौरव खन्ना को लेकर चल रही तलाक की खबरों के कारण चर्चा में हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने बायसेक्सुअल होने को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लॉक अप के दौरान श्रेया कालरा ने एक्ट्रेस का दूसरा सीक्रेट रिवील किया था और बताया था कि वो बायसेक्सुअल थीं. इस पूरे विवाद पर आकांक्षा ने इंटरव्यू में इसपर बात की. इस दौरान उन्होंने अपनी सेक्सुएलिटी पर भी खुलकर बात की.इसके अलावा महिलाओं के स्ट्रगल पर भी बात की.
सेक्सुएलिटी पर बोलीं आकांक्षा
आकांक्षा ने जूम से बात करते हुए कहा, “बात यह नहीं है कि हम अपनी पहचान छिपा रहे हैं या नहीं. असल बात ये है कि एक महिला के तौर पर जब आप धीरे-धीरे लोगों के सामने खुलकर अपनी बात रखते गैं, तो लोग उस लेवल पर आपसे जुड़ पाते हैं.” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं ये नहीं कह रही कि सेक्सुएलिटी कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन कभी-कभी लाइफ में ये चीजें पीछे छूट जाती हैं, क्योंकि जिंदगी में इससे भी बड़ी-बड़ी परेशानियां होती हैं. जिनसे एक महिला के तौर पर आपको हर दिन लड़ना पड़ता है. मुझे पुरुषों के बारे में तो पता नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि एक महिला के लिए सेक्सुएलिटी शायद सबसे आखिर में आने वाली चीज होगी.”
महिलाओं के स्ट्रगल पर आकांक्षा ने कही ये बात
एक्ट्रेस ने इस दौरान महिलाओं के स्ट्रगल के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “तो मुझे लगता है कि लोग इस बात पर विचार भी नहीं करते हैं कि यह भी लड़कियों की लड़ाई का एक हिस्सा है. क्योंकि आप हर दिन जिंदा रहनने के लिए लड़ रहे हैं. आप एक अच्छी बेटी, एक अच्छी बहन, एक अच्छी स्टूडेंट बनने के लिए लड़ रही होती हैं. हम कई तरह की भूमिकाएं निभा रही होती हैं. हम किसी न किसी वजह से सुपरवुमन बनने की कोशिश कर रही होती हैं.”
एक्ट्रेस ने इस दौरान ये भी कहा कि दुनिया इस चीज को बढ़ा चढ़ाकर दिखाती है, लेकिन भूल जाते हैं कि महिलाएं भी इंसान ही हैं. उन्होंने कहा, “सुपर वुमन बनने के लिए महिलाओं को कोई इनाम नहीं मिलता. उनकी राय में समाज की महिलाओं से उम्मीदें बढ़ती जा रही है ताकि उन्हें दायरे में रखा जा सके. मुझे लगता है कि ये सब उन्हें सीमित रखने के तरीके हैं, यानी कि उन पर जिम्मेदारियां लादते रहो ताकि वे बहुत ज्यादा आगे न बढ़ पाएं.”
आकांक्षा ने आखिर में कहा, “तो रही बात सेक्सुएलिटी की, सेक्सुएलिटी के आधार पर पहुंच कर, जो मैं आपको बताने की कोशिश कर रही हूं कि एक महिला के रूप में ये तो सबसे ज्यादा स्ट्रगल है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा, “शादी में तमाम औरतें सिर्फ इसलिए होती हैं, क्योंकि उनके बच्चे हो चुके हैं, लेकिन वो छोड़ नहीं पा रही हैं.”
यह भी पढ़ें- फेम के लिए आकांक्षा चमोला ने किया था डायवोर्स का नाटक? गौरव खन्ना संग अलगाव की खबरों पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट