Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पंचतत्व में विलीन हुए Kuku Kohli, अंतिम संस्कार में दौड़े-दौड़े पहुंचे Vicky Kaushal- Katrina Kaif !

मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले कुकू कोहली के निधन से उनकी पत्नी अरुणा ईरानी और परिवार गहरे सदमे में हैं। मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 26, 2026 16:11
Share :
Kuku Kohli

मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले कुकू कोहली के निधन से उनकी पत्नी अरुणा ईरानी और परिवार गहरे सदमे में हैं। मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पति के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं अरुणा ईरानी बेहद भावुक नजर आईं। लड़खड़ाते कदमों और नम आंखों के साथ वह करीबियों के सहारे आगे बढ़ती दिखाई दीं। पति को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ नजर आया, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया। कुकू कोहली की अंतिम यात्रा में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी पहुंचे। दोनों ने सफेद कपड़े पहने थे और उनके चेहरे पर गम साफ दिखाई दे रहा था। विक्की के पिता और कुकू कोहली के करीबी दोस्त श्याम कौशल भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने अपने दोस्त को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। फिल्ममेकर अशोक पंडित भी परिवार के साथ खड़े नजर आए और अंतिम संस्कार की रस्मों में सहयोग किया। इसके अलावा रोहित शेट्टी समेत इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बता दें कि कुकू कोहली का 25 अगस्त को मैसिव हार्ट अटैक के बाद निधन हुआ था। उनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं, अरुणा ईरानी के लिए यह बेहद मुश्किल दौर है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे रहे हैं।

First published on: Aug 26, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola