Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बहन के ससुराल में Hina Khan ने बजाई ढोलकी, कश्मीरी गानों पर खूब झूमीं हसीना, शादी का वीडियो Viral

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी छोटी बहन की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। बहन की शादी के लिए हिना कश्मीर पहुंची हैं, जहां वह हर रस्म को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। शादी के फंक्शन्स से उनके कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन ढोलकी बजाते हुए उनका वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 27, 2026 16:50
Share :
Hina Khan

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी छोटी बहन की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। बहन की शादी के लिए हिना कश्मीर पहुंची हैं, जहां वह हर रस्म को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। शादी के फंक्शन्स से उनके कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन ढोलकी बजाते हुए उनका वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है। दरअसल, बहन की शादी की खुशी में हिना खुद को रोक नहीं पाईं और ढोलकी लेकर बैठ गईं। उन्होंने पूरे जोश के साथ ढोलकी बजाई और शादी के माहौल में चार चांद लगा दिए। इसके बाद परिवार और फैंस की डिमांड पर हिना ने दोबारा ढोलकी बजाई और इस बार कश्मीरी गाना भी गाया। उनका देसी अंदाज और चेहरे की खुशी फैंस को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स हिना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की तो किसी ने उनकी आवाज को सुरीला बताया। एक फैन ने लिखा कि शब्द समझ नहीं आए, लेकिन उनकी आवाज ने रोंगटे खड़े कर दिए। शादी के दौरान हिना का कश्मीरी लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने सीक्वेंस वर्क वाला खूबसूरत सलवार सूट पहना और डायमंड नेकलेस व मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया। सटल मेकअप, खुले बाल और मुस्कान ने उनकी खूबसूरती को और निखार दिया।

First published on: Aug 27, 2026 04:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola