दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति और वेटरन फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली के निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है। 25 अगस्त की शाम कुकू कोहली को मैसिव हार्ट अटैक आया, जिसके बाद 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 26 अगस्त को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें अरुणा ईरानी बेहद भावुक और टूटी-बिखरी नजर आईं। इस मुश्किल वक्त में सलमान खान ने अरुणा ईरानी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। सलमान ने देर रात करीब 11 बजे एक्स पर पोस्ट करते हुए कुकू कोहली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लिखा, “भगवान आपकी आत्मा को शांति दे कुकू जी। अरुणा जी, मेरा दिल आपके साथ है। भगवान आपको हिम्मत दे।” सलमान और अरुणा ईरानी का रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। दोनों ने ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में साथ काम किया था, जिसमें अरुणा ने सलमान की मां का किरदार निभाया था। इसके बाद दोनों के बीच मां-बेटे जैसा स्नेह और सम्मान देखने को मिला। वहीं, कुकू कोहली की बेटी करिश्मा कोहली के साथ भी सलमान का अच्छा रिश्ता है। करिश्मा ने ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। यही वजह है कि कोहली परिवार के इस मुश्किल समय में सलमान का साथ उनके लिए खास मायने रखता है।
---विज्ञापन---
Salman Khan को देर रात सताई ‘मां’ की चिंता, Aruna Irani के लिये दर्द में तड़पे। परिवार से खास रिश्ता
दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति और वेटरन फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली के निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है। 25 अगस्त की शाम कुकू कोहली को मैसिव हार्ट अटैक आया, जिसके बाद 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 26 अगस्त को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें अरुणा ईरानी बेहद भावुक और टूटी-बिखरी नजर आईं।
First published on: Aug 27, 2026 04:44 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola