Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘मैं किसी से एहसान नहीं…’ पापा इम्तियाज अली को लेकर ये क्या बोल गईं बेटी इदा?

Entertainment News Live: फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने पापा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर इम्तियाज अली एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. इस बार डायरेक्टर अपनी किसी फिल्म या नए प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी बेटी इदा अली की वजह से खबरों की सुर्खियों में हैं. दरअसल, इदा अली ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. उन्होंने अपने पापा इम्तियाज अली के कनेक्शन का सहारा लेने के बजाय अपने तरीके से कुछ करने का फैसला किया है. हाल ही में इदा ने अपनी दोस्त करीमा बैरी के साथ एक शॉर्ट फिल्म बनाई है, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है. इसके अलावा, इदा हिंदी फिल्मों पर आधारित एक पॉडकास्ट चैनल भी चलाती हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि वह किसी का कोई एहसान नहीं लेना चाहतीं.

मैं कुछ अपना…

एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में इदा ने कहा, ‘मैं कुछ ऐसा डायरेक्ट करना चाहती थी जो किसी ब्रांड या किसी म्यूजिक वीडियो से न जुड़ा हो. मैं कुछ अपना करना चाहती थी. बेशक, हम केवल एक शॉर्ट फिल्म ही बना सकते थे, तो हमने सोचा, चलो देखते हैं कि हमें क्या आइडिया आते हैं और अचानक ही हमने एक शॉर्ट फिल्म ‘गुल’ बना दी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘फिल्मों के किरदारों के बारे में सोचने का मेरा तरीका मेरे पिता के तरीके से निर्देशित होता है, क्योंकि वही वह व्यक्ति हैं जिन्हें मैंने सबसे पहले अपनी कहानियां सुनाई थीं.’

---विज्ञापन---

किसी से एहसान नहीं…

इस दौरान इदा से इंडस्ट्री में अपने पापा इम्तियाज अली के कनेक्शन का इस्तेमाल करने को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं किसी से एहसान नहीं चाहती. एक शॉर्ट फिल्म के लिए, अगर कोई जाना-माना नाम या प्रोडक्शन हाउस हमारा साथ दे रहा है, तो यह एक तरह से हमारी अहमियत कम कर देता है. मुझे लगता है कि यह उचित नहीं है. मैं चाहती हूं कि जो भी किसी प्रोजेक्ट से जुड़े, वह अपनी रुचि के लिए जुड़े. जब मेरे पास किसी बड़े नाम वाले व्यक्ति को देने के लिए कुछ ऐसा हो, तो मुझे उनके साथ काम करने में बहुत खुशी होगी.’

67 साल के हुए अक्कीनेनी नागार्जुन

इसके अलावा, आज साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार अक्कीनेनी नागार्जुन का जन्मदिन है. ‘मास’, ‘कुबेरा’, ‘द रियल डॉन’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अक्कीनेनी नागार्जुन आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं. नागार्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1961 में आई फिल्म ‘वेलुगु नीडालू’ में बाल कलाकार के तौर पर की थी. इसके बाद साल 1986 में आई तेलुगु फिल्म ‘विक्रम’ से बतौर हीरो फिल्मों में कदम रखा और अब तक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं.

‘टॉक्सिक’ की टोटल कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने तीसरे दिन 26.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

23:54 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment News Live: सलमान खान के शो में आएंगे आमिर खान के भाई फैसल?

Bigg Boss 20: सलमान खान के मशहूर शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हो सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:51 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment News Live: समय रैना को कश्मीरी पंडितों और बिहारियों पर मजाक करना पड़ा भारी?

Samay Raina Indias Got Latent 2:कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में कश्मीरी पंडितों और बिहारियों का मजाक उड़ाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी विधायक राम कदम ने समय रैना से देश से माफी मांगने की मांग की है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:07 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 23: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से चमत्कार कर दिया है. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 23वें दिन 7.28 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:04 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment News Live: कैसे इंसान हैं यश? तारा सुतारिया ने खोला बड़ा राज

यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' इन दिनों सिनेमाघरों में बवाल काट रही है. इस बीच फिल्म में रेबेका का किरदार निभाने वाली तारा सुतारिया ने एक्टर को लेकर ऐसे खुलासे किए, जो हैरान करने वाले हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:03 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment News Live: पैपराजी के सामने फूट-फूटकर रोईं भारती सिंह, लेकिन क्यों?

भारती सिंह रक्षाबंधन के खास मौके पर उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भारती सिंह भावुक होती नजर आ रही हैं. पैपराजी के कुछ सदस्यों ने उन्हें रक्षाबंधन पर खास अंदाज में सरप्राइज दिया. जिसे देखकर भारती अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. पढ़ें पूरी खबर...

20:03 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment News Live: कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में टूटी दिखीं अरुणा ईरानी, ये सितारे भी दिखे भावुक

हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर कुकू कोहली का 25 अगस्त को 77 की उम्र में हार्ट अटेक से निधन हो गया. जिसके बाद 26 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है. अब शनिवार शाम की मुंबई में उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई. जिसमें उनकी पत्नी अरुणा ईरानी टूटी नजर आई, तो बॉलीवुड के कई सितारों ने वहां पहुंचकर उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. पढ़ें पूरी खबर...

18:38 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment News Live: श्रेया कालरा के आरोपों पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच काफी विवाद हुआ था. श्रेया ने राम कपूर के व्यवहार को लेकर काफी कुछ कहा था. वहीं अब श्रेया द्वारा लगाए आरोपों पर राम कपूर ने सफाई दी है...पूरी खबर पढे़ं

15:50 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment News Live: इमरान हाशमी की बिगड़ी तबीयत, हुई ये गंभीर बीमारी!

'आवारापन 2' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले एक्टर इमरान इस वक्त हेल्थ से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं, एक्टर की रिपोर्ट H1N1 पॉजिटिव आई है, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है. लोग जल्द से जल्द उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

15:46 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment Live News: Daayra से सामने आया करीना और पृथ्वीराज का धांसू लुक, जानें ट्रेलर रिलीज डेट

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन जल्द ही फिल्म दायरा में नजर आने वाले हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है. इसके अलावा ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

15:45 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment Live News: Daayra से सामने आया करीना और पृथ्वीराज का धांसू लुक, जानें ट्रेलर रिलीज डेट

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन जल्द ही फिल्म दायरा में नजर आने वाले हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है. इसके अलावा ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस की है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:45 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment Live News: Elvish Yadav के नाम से भड़के Mc square!

एमसी स्क्वायर ने हाल ही में ई24 के साथ खास बातचीत के दौरान अपनी और एल्विश यादव की दोस्ती में आई दरार के बारे में बात की है. उन्होंने सीधे तौर पर रिएक्ट न करते हुए कहा कि उनकी सभी के साथ अच्छी बॉन्डिंग है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:11 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment Live News:अंकित बालियान के बाद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को मिली धमकी

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद दूसरी सिंगर मासूम शर्मा को भी धमकी मिली है. एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अगला नंबर तेरा है. वहीं, मासूम शर्मा ने इसपर चिंता जताई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:29 (IST) 29 Aug 2026
Entertainment News Live: पापा इम्तियाज अली को लेकर ये क्या बोल गईं बेटी इदा?

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने पापा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. इदा से इंडस्ट्री में अपने पापा इम्तियाज अली के कनेक्शन का इस्तेमाल करने को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, 'मैं किसी से एहसान नहीं चाहती. एक शॉर्ट फिल्म के लिए, अगर कोई जाना-माना नाम या प्रोडक्शन हाउस हमारा साथ दे रहा है, तो यह एक तरह से हमारी अहमियत कम कर देता है. मुझे लगता है कि यह उचित नहीं है. मैं चाहती हूं कि जो भी किसी प्रोजेक्ट से जुड़े, वह अपनी रुचि के लिए जुड़े. जब मेरे पास किसी बड़े नाम वाले व्यक्ति को देने के लिए कुछ ऐसा हो, तो मुझे उनके साथ काम करने में बहुत खुशी होगी.'

https://www.instagram.com/p/C9SFQL2IxA1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Aug 29, 2026 12:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola