---विज्ञापन---
अपनी ही फैन गर्ल से इस सुपरस्टार ने रचाई शादी, लेकिन अब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने बर्बाद की पर्सनल लाइफ; होने जा रहा है तलाक!
बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मी सितारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. एक्टर हो चाहे एक्ट्रेस, सभी के दुनिया भर में लाखों चाहने वाले हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अपनी ही फैन गर्ल के साथ शादी रचाई थी. हालांकि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण दोनों का रिश्ता बर्बाद हो गया है और खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
थलापति विजय ने तमिलनाडु इलेक्शन में लहराया परचम
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की. जो कि इन दिनों तमिलनाडु इलेक्शन जीतने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की पार्टी TVK ने इलेक्शन में शानदार परफॉर्म किया है. वहीं, जीत के बाद से एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं. क्योंकि कथित तौर पर विजय थलापति का एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन के साथ अफेयर चल रहा है और इस कारण उनकी पर्सनल लाइफ पर भी असर पड़ रहा है.
संगीता विजय की थी बहुत बड़ी फैन
सभी जानते हैं कि थलापति विजय ने संगीता सोर्नालिंगम के साथ शादी की थी. हालांकि यह बहुत कम लोग जानते हैं कि संगीता कोई एक्ट्रेस या फिर कोई जानने वाली नहीं थी, बल्कि लाखों लड़कियों की तरह वह भी विजय थलापति की फैन हुआ करती थीं. दोनों की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है, जिनके बारे में अक्सर लोग किताबों, कहानियों या फिर फिल्मों में देखते हैं.
ऐसे हुई थी संगीता और विजय की पहली मुलाकात
विजय और संगीता की मुलाकात उनकी पहली हिट फिल्म पूवे उनक्कागा के बाद हुई थी. इस मूवी ने उन्हें स्टार बना दिया था. पूवे उनक्कागा की सफलता के बाद जब विजय चेन्नई के फिल्म सिटी में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी एक फैन उनके पास आई और पूवे उनक्कागा में उनकी एक्टिंग की तारीफ की. यह फैन कोई और नहीं बल्कि संगीता सोर्नालिंगम थी और तभी दोनों की पहली मुलाकात हुई थी.
विजय ने संगीता को घर पर किया था इनवाइट
संगीता श्रीलंका के एक बड़े तमिल बिजनेसमैन की बेटी हैं, जो कि ब्रिटेन में रहते हैं. संगीता विजय की एक्टिंग की दीवानी थीं और चेन्नई पहुंचकर उन्होंने एक्टर से मुलाकात तक की. हालांकि इस मुलाकात के बाद विजय ने अपनी फैन को उनके माता पिता के साथ अपने घर पर खाने के लिए इनवाइट किया. जिसके बाद वह अपने पेरेंट्स के साथ वहां पहुंची थी. हालांकि इस मुलाकात के बाद संगीता काफी वक्त तक चेन्नई रहीं और विजय ने एक बार फिर से संगीता को अपने घर पर इनवाइट किया और संगीता इस बात से काफी खुश थीं तो वह दोबारा उनके घर पर मिलने पहुंची. इतना ही नहीं, विजय के पेरेंट्स भी उनकी संगीता के प्रति फीलिंग्स को भांप चुके थे और वह भी मान रहे थे कि संगीता में उनकी बहू बनने के सारे गुण हैं.
दूसरी मुलाकात के बाद विजय और संगीता की हो गई थी शादी फिक्स
बॉलीवुड शादी की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब दूसरी बार संगीत विजय और उनके पेरेंट्स से मिली, तो उनके पिता ने संगीता से पूछा कि क्या वो इस घर की बहू और उनके बेटे की जीवनसाथी बनना पसंद करेंगी? इसपर संगीता ने तुरंत इस ऑफर को स्वीकार कर लिया. इसके बाद ठीक यही सवाल विजय से भी पूछा गया और उन्होंने भी हां कर दिया. जिसके बाद विजय के पेरेंट्स ने संगीता के माता पिता से लंदन पहुंच कर मुलाकात की और शादी के प्रस्ताव पर दोनों ही परिवार वाले राजी हो गए.
शादी के 27 साल बाद होने जा रहा है तलाक?
इसके बाद कपल ने 25 अगस्त 1999 को हिंदू रीति रिवाजों से शादी की. इसके बाद कपल ने अपने पहले बेटे जेसन संजय विजय का 26 अगस्त 2000 को स्वागत किया. कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम दिव्या साशा है. कपल की शादी को 27 साल हो चुके हैं. लेकिन अब दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है. दरअसल, कुछ महीने पहले संगीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. इतना ही नहीं उन्होंने विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का भी आरोप लगाया है और ये भी बताया कि इसके बारे में 2021 में पता चला था.
तृष्णा संग अफेयर की चल रही अफवाह
इन आरोपों के बीच विजय थलापति को एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन के साथ स्पॉट किया गया है. इतना ही नहीं तलाक की खबरों के तुरंत बाद विजय को तृष्णा के साथ पार्टी में देखा गया था. साथ ही तमिलनाडु इलेक्शन रिजल्ट से पहले एक्ट्रेस तिरुपति मंदिर गई थीं और रिजल्ट आने के बाद वह विजय से मिलने के लिए उनके घर पहुंची थीं. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसपर किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है. ना ही विजय ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है और ना ही तृष्णा ने.