Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rubina Dilaik Reveals Her Toughest Phase After Motherhood। एक्ट्रेस ने रोया दुखड़ा! जानिए सबकुछ

रुबीना दिलैक ने खुलासा किया है कि जुड़वां बेटियों को जन्म देने के बाद उन्हें पोस्टपार्टम डिप्रेशन का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि डिलीवरी के बाद उनकी बॉडी और मानसिक स्थिति में कई बदलाव आए, जिससे वह भावनात्मक रूप से काफी परेशान रहीं। रुबीना की इस ईमानदार कहानी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 3, 2026 18:28
Share :
Rubina Dilaik

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में मां बनने के बाद अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है। साल 2023 में जुड़वां बेटियों को जन्म देने वाली रुबीना ने बताया कि डिलीवरी के बाद उन्हें पोस्टपार्टम डिप्रेशन का सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद उनकी बॉडी और इमोशंस में तेजी से बदलाव आने लगे थे, जिसके लिए वह मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं। रुबीना के मुताबिक, बच्चों के हर नए माइलस्टोन के साथ उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति भी बदल रही थी। इस दौरान उन्हें वजन बढ़ने, एंग्जायटी और भावनात्मक उतार-चढ़ाव जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने माना कि यह समय उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। रुबीना की इस ईमानदार स्वीकारोक्ति ने कई नई माताओं के संघर्ष को सामने लाने का काम किया है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

First published on: Jun 03, 2026 06:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola