टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। ट्विन बेबी बॉयज़ के आने के बाद कपल की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। हालांकि, दो-दो बच्चों को संभालना उनके लिए आसान नहीं है, लेकिन इसके बावजूद दोनों हर पल को खुलकर जी रहे हैं और फैंस के साथ अपनी नई जर्नी की झलकियां भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में दिव्यांका के लेटेस्ट व्लॉग में एक मजेदार पल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल, हॉस्पिटल से बच्चों को घर ले जाने की तैयारी के दौरान दिव्यांका की बड़ी बहन ने मजाक-मजाक में एक बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात कह दी। ये सुनते ही विवेक दहिया तुरंत रिएक्ट करते नजर आए और उन्होंने हंसते हुए कहा कि वो खुद बिक जाएंगे लेकिन बच्चा नहीं देंगे। इसके बाद घर में दोनों नन्हें मेहमानों का शानदार स्वागत किया गया। घर को खास तौर पर सजाया गया था और पूरे परिवार ने मिलकर इस खुशी को सेलिब्रेट किया। फिलहाल कपल ने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है और फैंस अब उनकी पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya के बच्चे पर मंडराया खतरा, दीदी की हरकत देख उड़ गए ‘ईशी मां’ के होश !
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। ट्विन बेबी बॉयज़ के आने के बाद कपल की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। हालांकि, दो-दो बच्चों को संभालना उनके लिए आसान नहीं है, लेकिन इसके बावजूद दोनों हर पल को खुलकर जी रहे हैं और फैंस के साथ अपनी नई जर्नी की झलकियां भी शेयर कर रहे हैं।
First published on: Jun 03, 2026 03:20 PM
Sponsored Links by Taboola