Jennifer Lopez and Brett Goldstein: हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं. बीते साल 2025 में जेनिफर लोपेज का बेन एफ्लेक के साथ तीन साल का रिश्ता टूटा था. बेन से अलग होने के बाद अब चर्चा है कि एक्ट्रेस को एक बार फिर प्यार हो गया है.
अब किसे डेट कर रहीं Jennifer Lopez?
रिपोर्ट्स की मानें तो, जेनिफर लोपेज, बेन एफ्लेक के साथ अपनी शादी टूटने के बाद अब हॉलीवुड स्टार ब्रेट गोल्डस्टीन को डेट कर रही हैं. बता दें दोनों जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने जा रही मूवी ‘ऑफिस रोमांस’ में नजर आने वाले हैं. ऐसे में दोनों के डेटिंग की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. उनकी मूवी ‘ऑफिस रोमांस’ 5 जून को रिलीज होगी, जिसमें लोपेज एक एयरलाइन कंपनी की सीइओ का किरदार अदा कर रही हैं और ब्रेट उनकी कंपनी में काम करने वाले एक एम्पलॉय हैं.
तेजी से फैली डेटिंग की खबर
दरसल हाल ही में दोनों स्टार्स ऑफिस रोमांस मूवी की रैपअप पार्टी में एक साथ रेड कार्पेट पर नजर आए थे, जिसके बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने साफ किया कि बीच ऐसा कुछ भी नहीं है. जेनिफर लोपेज का ब्रेट के साथ फ्लर्ट करना बिल्कुल सच है. लेकिन डेटिंग की खबरों से एक्ट्रेस ने साफ मना किया है.

डेटिंग की खबरों को लोपेज ने बताया अफवाह
‘टुडे शो’ से बात करते हुए लोपेज इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “जब भी मुझे किसी के साथ देखा जाता है या मैं किसी के साथ काम करती हूं, तो लोग मुझे उसी के साथ जोड़ने की कोशिश करते हैं.” वहीं इसपर ब्रेट ने जवाब दिया, “मुझे लगता है कि अगर आप उसके पास खड़े होते हैं, तो ऐसा ही होता है… इसीलिए मैं इतने समय से उसके इतने करीब खड़ा रहा हूं!” इसपर आगे लोपेज ने कहा, जिन लोगों के साथ मुझे जोड़ा जाता है, मुझे लगता है कि मैं इस साल केविन कॉस्टनर के साथ थी. मैं… बहुत से लोगों के साथ थी. ऐसा अक्सर होता रहता है. इसका मतलब यह नहीं है कि ये सच है.”
कई स्टार्स को डेट कर चुकी हैं लोपेज
आपको बता दें कि जेनिफर लोपेज का नाम अबतक कई स्टार्स संग जुड़ चुका है. बेन एफ्लेक के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले वो मार्क एंथनी, क्रिस जुद्द, एलेक्स रोद्रिगुज, ड्रेक, कैस्पर स्मार्ट जैसे कई सितारों को भी डेट कर चुकी हैं.