Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

FWICE विवाद के बीच कंगना रनौत पर भड़कें अशोक पंडित, कहा- तुम बकवास करती हो…

Ashoke Pandit On Kangana Ranaut: हाल ही में डॉन 3 विवाद को लेकर कंगना रनौत ने रणवीर सिंह का सपोर्ट किया. वहीं अब इस मामले में अशोक पंडित ने कंगना पर पलटवार किया है.

---विज्ञापन---

Ashoke Pandit On Kangana Ranaut: फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म से रणवीर सिंह की रवानगी के बाद ये विवाद लगातार चर्चाओं में बना हुआ है और सुर्खियां बटोर रहा है. बीते दिन अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने इस मामले में रणवीर सिंह का सपोर्ट किया और कहां कि, ‘जब आपकी हैशियत बढ़ती है, तो आपके दुश्मन भी बढ़ते हैं.’ वहीं आज FWICE ने रणवीर पर जारी किए गए अपने असहयोग निर्देश को वापस ले लिया है. FWICE के मेंबर अशोक पंडित ने कंगना रनौत के बयान पर रिएक्शन भी दिया.

अशोक पंडित का कंगना रनौत पर पलटवार

एचटी सिटी से बात करते हुए FWICE के मेंबर अशोक पंडित ने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोग मामले को पूरी तरह समझे बिना ही उस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया है. अशोक ने कंगना का भी जिक्र किया और कहा कि लोग पूरे मामले को नहीं समझ पा रहे हैं और लोग बस कमेंट कर रहे हैं. अपनी बात रखते हुए अशोक पंडित ने बताया, कंगना ने यह भी कहा कि मुझे भी इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है. मैंने कहा, ‘तुम बकवास करती हो, इसीलिए मैंने तुम्हें बैन किया है.’ मुझे परवाह नहीं है. यहां इंडस्ट्री का एक बड़ा मुद्दा है. तुम्हें तो इस मुद्दे की जानकारी भी नहीं है. तुम बस बातें बना रहे हो. हम रणवीर के खिलाफ नहीं हैं. हम सिर्फ जो हुआ है, उसके बारे में बात कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

मुद्दा समझे बिना बातें बना रहे लोग

डॉन 3 विवाद को लेकर अशोक पंडित ने कहा कि FWICE को रणवीर सिंह से व्यक्तिगत रूप से कोई दिक्कत नहीं है. बल्कि यह मामला प्रोफेशनल कमिटमेंट से संबंधित है. ऐसे विवादों के किसी प्रोजेक्ट से जुड़े प्रोड्यूसर्स, कर्मचारियों और तकनीशियनों पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है. उन्होंने ये साफ किया कि इस मामले पर अपनी बात रखने से पहले लोगों को समझना चाहिए कि फेडरेशन ने किस कारण ये कदम उठाया.

कंगना रनौत ने किया था रणवीर सिंह का सपोर्ट

बता दें बीते दिन 2 जून को कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विद्धता’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रणवीर सिंह का सपोर्ट किया था. इवेंट के रणवीर को लेकर पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए कंगना ने कहा था, ‘आप मुझसे पूछ रहे हैं, मुझे हर किसी ने बैन कर दिया है. मैं कहना चाहूंगी कि जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं. तो अब ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े. तो आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी कितनी हैसियत बढ़ी है, तभी तो उनके इतने दुश्मन हैं. जिंदगी में जब आप आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की बाधाएं आती हैं. आज मैं अच्छा कर रही हूं. तो ठीक है, कुछ नहीं होगा, आखिरकार सब ठीक हो जाएगा.’

---विज्ञापन---

First published on: Jun 03, 2026 07:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola