Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘काला हिरण’ पर Salman Khan का बड़ा एक्शन! डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को भेजा लीगल नोटिस

Salman Khan Legal Notice: फिल्म 'काला हिरन' के पोस्टर रिलीज के बाद सुपरस्टार सलमान खान ने बड़ा एक्शन लिया है. सलमान की लीगल टीम ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजकर फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने और इसके सभी पोस्टर्स व प्रमोशनल कंटेंट को हटाने की मांग की है.

---विज्ञापन---

Salman Khan Legal Notice: अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘काला हिरन’ (Kala Hiran) का पहला पोस्टर आते ही जहां एक तरफ सनसनी मच गई थी, वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने इस फिल्म के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है. सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को एक आधिकारिक लीगल नोटिस भेज दिया है. इस नोटिस में फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने के साथ-साथ सोशल मीडिया और इंटरनेट से फिल्म के सभी पोस्टर्स और प्रमोशनल कंटेंट को तत्काल हटाने की मांग की गई है. इस बड़े कदम के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है.

सलमान खान की टीम का अल्टीमेटम

सलमान खान की लीगल टीम द्वारा भेजे गए नोटिस में मेकर्स को साफ हिदायत दी गई है कि फिल्म का प्रचार तुरंत बंद किया जाए. नोटिस में कहा गया है कि अगर निर्धारित समय के अंदर फिल्म की रिलीज को रोकने और कंटेंट हटाने की मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे.

---विज्ञापन---

पूरी स्टारकास्ट और गिरफ्तारी की कहानी

निर्माता अमित जानी के मुताबिक, फिल्म में साल 1998 की उस घटना को दिखाया गया है जब फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और सतीश शाह जैसे कलाकार जोधपुर में मौजूद थे. फिल्म में सलमान खान के शिकार मामले से लेकर उनकी गिरफ्तारी और जेल की रातों के घटनाक्रम को री-क्रिएट किया गया है.

लॉरेंस बिश्नोई दुश्मनी का एंगल

इस फिल्म का सबसे संवेदनशील हिस्सा सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच की मशहूर दुश्मनी है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह 1998 का यह मामला समय के साथ अपराध जगत से जुड़ गया और एक बड़ी कंट्रोवर्सी बन गया. इसी वजह से फिल्म को लेकर काफी समय से सुरक्षा चिंताएं भी बनी हुई थीं.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में हुई है शूटिंग

इस रीयलिस्टिक क्राइम थ्रिलर को असल लुक देने के लिए मेकर्स ने इसकी शूटिंग राजस्थान के बजाय उत्तर प्रदेश के संभल और मुरादाबाद जैसे शहरों की असली लोकेशंस पर की है.

20 जून को आना है टीजर

फिल्म का पहला पोस्टर शुक्रवार को ही जारी किया गया था और मेकर्स ने घोषणा की थी कि 20 जून को फिल्म का पहला आधिकारिक लुक यानी टीजर रिलीज किया जाएगा. हालांकि, सलमान खान के इस लीगल नोटिस के बाद अब टीजर और फिल्म की रिलीज पर काले बादल मंडराने लगे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2026 08:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola