Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद पंकज भदौरिया का बड़ा खुलासा, इस एक टेस्ट ने बचाई जान!

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद अपना हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि एक 'प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप' की वजह से उनका कैंसर शुरुआती स्टेज पर ही पकड़ा गया, जिससे उनकी जान बच सकी. उन्होंने 40 साल से ऊपर की महिलाओं को नियमित जांच कराने की सलाह दी है.

---विज्ञापन---

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: भारत की पहली मास्टरशेफ पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से अपनी जंग और सफल सर्जरी के बारे में एक भावुक वीडियो साझा किया है. अस्पताल के बिस्तर से जारी इस वीडियो में पंकज ने न केवल अपनी सेहत का अपडेट दिया, बल्कि एक ऐसे जरूरी टेस्ट का जिक्र भी किया जिसने सही समय पर उनकी जान बचा ली. कैंसर की खबर से अपने प्रशंसकों को चिंता में डालने वाली पंकज अब तेजी से रिकवर कर रही हैं. आइए जानते हैं उनके इस खुलासे और महिलाओं के लिए दी गई उनकी खास सलाह के बारे में…

सर्जरी के बाद रिकवरी की राह पर

पंकज भदौरिया ने अस्पताल से वीडियो शेयर कर बताया कि ईश्वर की कृपा और प्रशंसकों की प्रार्थनाओं की वजह से उनकी सर्जरी बहुत अच्छे से हो गई है. वे अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और उन्होंने सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया है.

---विज्ञापन---

प्रिवेंटिव चेकअप ने बचाई जान

पंकज ने खुलासा किया कि उन्हें कोई गंभीर लक्षण नहीं थे, लेकिन एक रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप के दौरान उनके कैंसर का पता चला. शुरुआती स्टेज पर जानकारी मिलने की वजह से ही इलाज और सर्जरी सफल हो पाई.

महिलाओं के लिए जरूरी अपील

उन्होंने कहा कि अगर आप 40 साल की हैं, या आपके परिवार में कोई महिला (मां या बहन) इस उम्र से ऊपर है, तो उनका चेकअप जरूर करवाएं. उन्होंने ‘सेल्फ एग्जामिनेशन’ (खुद से जांच) पर भी जोर दिया और बताया कि इसके तरीके यूट्यूब पर आसानी से उपलब्ध हैं.

भारत में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

पंकज ने डॉक्टरों के हवाले से एक चौंकाने वाला आंकड़ा साझा किया कि भारत में हर 20 में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा रहता है. उन्होंने कहा कि समय पर जानकारी न मिल पाने के कारण कई महिलाएं गंभीर स्थिति में पहुंच जाती हैं.

---विज्ञापन---

“हमें लगता है हमारे साथ नहीं होगा”

मास्टरशेफ ने एक कड़वी सच्चाई बताते हुए कहा कि हम दूसरों के बारे में सुनते हैं लेकिन खुद को लेकर गंभीर नहीं होते. हमें लगता है कि हमें यह बीमारी नहीं होगी, लेकिन कैंसर किसी को भी हो सकता है. इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है.

First published on: Jun 02, 2026 01:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola