---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर आते ही इस फिल्म ने सीधे नंबर 1 पर किया कब्जा, इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर में मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस
JioHotstar पर रिलीज हुई एक इन्वेस्टिगेशन क्राइम-थ्रिलर फिल्म इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है. रिलीज होते ही फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को IMDb पर 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती रहती है. वहीं, क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो इन दिनों लोगों का फेवरेट बना हुआ है. इस जॉनर की बेहतरीन फिल्मों की अक्सर ही दर्शक तलाश करते रहते हैं. वहीं, हाल ही में इन्वेस्टिगेशन क्राइम थ्रिलर फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है, जो कि ट्रेंड कर रही है.
जियो हॉटस्टार पर देखें ये इन्वेस्टिगेशन फिल्म
दरअसल, हम जिस मूवी के बारे में बात कर रहे हैं वो 2 घंटे 16 मिनट की है. यह फिल्म हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है और इस मूवी की कहानी दिमाग घूमा देने वाली है. इतना ही नहीं फिल्म की कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
फिल्म उयिर नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
हम बात कर रहे हैं फिल्म उयिर की. जो कि 4 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई है. इस मूवी ने रिलीज होते ही नंबर 1 पर कब्जा कर लिया है. फिल्म ने धुरंधर द रिवेंज जैसे फिल्म को टक्कर देते हुए अपनी जगह बना ली है. क्योंकि धुरंधर द रिवेंज काफी वक्त से जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 पर बनी हुई थी.
क्या है उयिर की कहानी
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक महिला की लाश कुए में मिलने के बारे में है. जिसकी लाश मिलने से हड़कंप मच जाता है. इसके बाद पुलिस लगातार इसकी जान करती है. फिल्म में तमाम रहस्यमयी मोड़ आते हैं. फिल्म में एक प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर अजीब रहमान के बारे में दिखाया है, जो कि इस केस की जांच करता है. अजीब रहमान का रोल एक्टर रोशन मैथ्यू ने किया है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन एम. पद्मकुमार ने किया है. इस फिल्म में रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष और अतुल्या चंद्रा जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए हैं.
फिल्म को मिली शानदार रेटिंग
फिल्म को IMDb पर 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है. अगर आप सस्पेंस और इन्वेस्टिगेशन क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म इस वीकेंड आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.