---विज्ञापन---
August South Indian Theatre Release: ‘Toxic से GDN तक’…बॉक्स ऑफिस पर भूचाल मचाने आ रही हैं साउथ की ये 12 फिल्में
अगस्त का महीना साउथ सिनेमा के फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने यश की 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups', सूर्या की 'Viswanath and Sons', समेत कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं.
इन दिनों दर्शकों के बीच साउथ फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि फैंस इन फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अगस्त की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने कई बड़ी साउथ फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups'
यश स्टारर 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
'DC' और 'Korean Kanakaraju'
'DC' एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन माथेश्वरन ने किया है. फिल्म में लोकेश कनगराज, वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसी दिन 'Korean Kanakaraju' भी रिलीज होगी. इसमें वरुण तेज कोनिडेला, रितिका नायक, सत्य और सुनील अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. दोनों फिल्में 7 अगस्त को रिलीज होंगी.
'GDN Tamil Nadu' और 'Thudakkam'
'GDN Tamil Nadu' का निर्देशन कृष्णकुमार रामाकुमार ने किया है. यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें आर. माधवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में प्रियामणि, सत्यराज, दुशारा विजयन, जयराम और नंदू भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे. वहीं, 'Thudakkam' भी 7 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म में एंटनी, बॉबी कुरियन, साई कुमार, के.बी. गणेश कुमार और मनोज के. जयन नजर आएंगे. इसका निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ ने किया है.
'Hi' और 'Magudam'
इस सूची में 'Hi' भी शामिल है। फिल्म में नयनतारा, कविन, राधिका सरथकुमार, प्रभु और वीटीवी गणेश के साथ सत्यन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसका निर्देशन विष्णु ने किया है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी. इसी दिन 'Magudam' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसका निर्देशन विशाल ने किया है. फिल्म में अंजलि, दुशारा विजयन और जॉन विजय मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
'Viswanath and Sons'
'Viswanath and Sons' एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन वेंकी अटुलरी ने किया है. फिल्म में सूर्या, ममिता बैजू, रवीना टंडन और राधिका सरथकुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी.
'I Am Game' और 'Khalifa Part 1: The Intro'
'I Am Game' में दुलकर सलमान मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. उनके साथ एंटनी वर्गीस पेपे, काथिर, मिष्किन, कयादु लोहार, संयुक्ता और विनय फोर्ट भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. यह फिल्म 20 अगस्त को रिलीज होगी. इसी दिन 'Khalifa Part 1: The Intro' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, नील नितिन मुकेश, मालविका शर्मा और रेणजी पनिक्कर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
'Irumudi' और 'Bethlehem Kudumba Unit'
'Irumudi' 21 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में रवि तेजा और प्रिया भवानी शंकर अहम रोल में नजर आएंगे. इसका निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है. वहीं, 'Bethlehem Kudumba Unit' का निर्देशन गिरीश ए.डी. ने किया है. इस फिल्म में निविन पॉली, ममिता बैजू और विनय फोर्ट मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह फिल्म भी 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.