Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

E20 पेट्रोल को एक्टर ने बताया बुरा सपना, बोले- ‘इसकी वजह से 3.5 लाख का नुकसान…’

---विज्ञापन---

Naresh Vijaya Krishna Slams E20 Petrol: इस समय देश में कई मुद्दे चल रहे हैं, जिसमें सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और ई20 पेट्रोल के विरोध का मुद्दा शामिल है, जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और उनके साथ हुई जबरदस्ती का विरोध कर रहे हैं. वहीं, तेलुगु सिनेमा के एक्टर नरेश विजय कृष्णा ने ई20 पेट्रोल का विरोध किया है. उन्होंने ई20 पेट्रोल को एक बुरा सपना बताया. इसके साथ ही उन्होंने इसको लेकर एक चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि अगर इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी को चुनावी नतीजों का सामना करना पड़ सकता है.

ईथेनॉल-मिले हुए फ्यूल...

नरेश विजय कृष्णा ने X पर एक पोस्ट करके E20 पेट्रोल का खुलकर विरोध किया है. इस पोस्ट में उन्होंने केंद्र सरकार की इथेनॉल-मिक्स पेट्रोल नीति की आलोचना करते इसे एक बुरा सपना बताया. नरेश ने कहा कि उनके एक भाजपा समर्थक दोस्त को हाल ही में इथेनॉल-मिक्स फ्यूल की वजह से 3.5 लाख रुपये नुकसान हुआ है.

---Advertisement---

सभी को हार्ट अटैक दे रहा...

नरेश ने पोस्ट में लिखा, 'मैं एंटी-नेशनल नहीं हूं, यह एथेनॉल पेट्रोल बाइक चलाने वालों से लेकर महंगी कारों के मालिकों तक सभी को हार्ट अटैक दे रहा है. यह तो किसी बुरे सपने जैसा है.'

3.5 लाख रुपये का नुकसान...

नरेश ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मेरा एक दोस्त (भाजपा समर्थक) ने हाल ही में टोयोटा कैमरी खरीदी थी और उसे इंजन के वाल्व बदलवाने पड़े, जिसमें उसे 3.5 लाख रुपये का खर्चा आया. अगर मेरी नई पोर्श के साथ भी ऐसा ही हुआ तो खर्च लगभग 12 लाख रुपये होगा. इसलिए मुझे 165 रुपये प्रति लीटर की कीमत वाला 'हाई ऑक्टेन 100' पेट्रोल इस्तेमाल करना पड़ा. बाइक चलाने वालों या आम लोगों का क्या होगा?'

---Advertisement---

अगले चुनावों में...

BJP के पूर्व नेता के तौर पर मैं समझता हूं कि पार्टी के पास एक मजबूत थिंक-टैंक है और उनके पास प्लान A, B और C तैयार रहते हैं, लेकिन पर्यावरण बचाने के नाम पर करोड़ों लोगों पर असर डालने वाला यह फैसला यकीनन बहुत जल्दबाजी भरा और कठोर लगता है. अगले चुनावों में लगभग 2 साल बचे हैं और पिछले नतीजों से मिली-जुली सरकार बनी थी; अगर इसे संकेत माना जाए, तो यह BJP के लिए खतरे की घंटी है.'  

First published on: Jul 20, 2026 08:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola