अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के दौरान उनकी एक तस्वीर एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दोनों को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। वायरल तस्वीर में अर्जुन कपूर और साहिबा बाली एक-दूसरे के साथ काफी सहज नजर आए। मैच के दौरान दोनों साथ खड़े दिखाई दिए और लाइव ब्रॉडकास्ट में भी फैंस ने उन्हें स्पॉट कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि अर्जुन और साहिबा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो इस तस्वीर को उनकी कथित सीक्रेट डेटिंग का सबूत तक बता दिया। हालांकि, इन अफवाहों पर अब साहिबा बाली ने खुद प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के साथ वायरल तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “Don’t believe everything” यानी “हर चीज़ पर विश्वास मत कीजिए।” उनके इस कैप्शन को डेटिंग की खबरों पर अप्रत्यक्ष जवाब माना जा रहा है। इसके बाद कई लोगों ने माना कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, जबकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अब भी अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साहिबा बाली एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। वह ‘लैला मजनू’, ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदारों के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। फिलहाल, अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की वायरल तस्वीर और उस पर आया एक्ट्रेस का रिएक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।
---विज्ञापन---
Arjun Kapoor Dating Actress 10 Years Younger? नज़दीकियों की फोटो Viral,डेंटिग के चर्चे तेज !
अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के दौरान उनकी एक तस्वीर एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दोनों को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।
First published on: Jul 20, 2026 04:23 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola