Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिलजीत दोसांझ ने CJP प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, बोलें- मुझपर तो पहले ही ‘एंटी-नेशनल’ का टैग लग चुका है…

Diljit Dosanjh On CJP Protest: राजधानी दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा आयोजित 'संसद चलो' मार्च को लेकर सियासी और बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है. एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी इसपर अपनी बात रखी.

---विज्ञापन---

Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh On CJP Protest: सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा NEET परीक्षा विवाद और पेपर लीक को लेकर किए जा रहे छात्र प्रदर्शन पर अपनी राय रखी है. 20 जुलाई को छात्रों पर हुई कार्रवाई के बाद दिलजीत ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया है.

दिलजीत दोसांझ ने किया छात्रों का समर्थन

---विज्ञापन---

21 जुलाई 2026 को दिल्ली में CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद, दिलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चुप्पी तोड़ी और छात्रों का पक्ष लिया. दिलजीत ने लिखा, “आज जो हुआ वह बहुत बुरा हुआ. छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था.

“एंटी-नेशनल” टैग की बात

आगे अधिकारियों से शांतिपूर्वक छात्रों की मांगें सुनने का आग्रह करते हुए दिलजीत दोसांझ ने लिखा, “लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है.” उन्होंने ये भी बताया कि जब भी वो किसी मुद्दे पर बोलते हैं तो उन्हें “एंटी-नेशनल” (देशद्रोही) कह दिया जाता है. दिलजीत ने याद दिलाया कि 2020 के किसान आंदोलन का समर्थन करने के बाद उन्होंने बहुत मानसिक तनाव, कानूनी उलझनें और आलोचना झेली थी, जिसके बारे में वो आज भी खुलकर बात नहीं कर सकते.

---विज्ञापन---
Diljit Dosanjh

शुरुआती बयान में राजनीति और CJP आंदोलन से बनाई दूरी

इससे पहले, 1 जुलाई 2026 को एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान जब एक फैन ने दिलजीत दोसांझ से CJP के इस प्रदर्शन में शामिल होने या इस पर राय देने को कहा था, तब उन्होंने खुद को इससे पूरी तरह अलग कर लिया था. दिलजीत ने कहा था, “मैं सिर्फ एक कलाकार हूं, मुझे इन सब चीजों से दूर ही रखो यार.” उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब की बात का जिक्र करते हुए ये भी कहा था कि दुनिया में सब कुछ कभी भी पूरी तरह सही नहीं हो सकता. मजाकिया लहजे में दिलजीत ने कहा था, “जो प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें भी बधाई, और जिनके खिलाफ हो रहा है उन्हें भी बधाई, मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता.”

First published on: Jul 21, 2026 10:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola