टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। तलाक के 12 साल बाद 41 साल की जेनिफर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माइल के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है। उनकी व्हाइट वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जेनिफर और विलियम ने यूनाइटेड किंगडम के साउथ वेल्स स्थित ऐतिहासिक मार्गम एब्बे चर्च (Margam Abbey Church) में शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चर्च करीब 880 साल पुराना है और अपनी प्राचीन नक्काशी व शानदार स्टोन आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। शादी के खास मौके पर जेनिफर ने डिजाइनर कारलेओ फैशन (Karleo Fashion) का कस्टम व्हाइट गाउन पहना था। स्ट्रैपलेस कॉर्सेट गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस गाउन पर हाथ से लगाए गए मोतियों का काम किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर के इस वेडिंग गाउन की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए जेनिफर ने लिखा, “और आखिरकार हमारे सितारे मिल ही गए।” तस्वीरों में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे, चर्च में शादी की रस्में निभाते और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। जेनिफर की शादी की तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अब सभी की नजरें कपल की नई जिंदगी और जेनिफर की आने वाली तस्वीरों पर टिकी हैं।
---विज्ञापन---
880 साल पुराने चर्च में Jennifer Winget की शादी, लाखों में वेडिंग गाउन की कीमत, खास रही दूसरी शादी !
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। तलाक के 12 साल बाद 41 साल की जेनिफर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माइल के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है।
First published on: Jul 20, 2026 07:09 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola