टीवी अभिनेता करण वाही अपने हालिया बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिछले रिश्तों, ब्रेकअप और आज की डेटिंग कल्चर पर खुलकर बात की। हालांकि, उनके कुछ बयान सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आए, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। करण वाही ने कहा कि उनकी मां की पीढ़ी की महिलाएं मुश्किल परिस्थितियों को अलग तरीके से संभालती थीं, जबकि आज की कई महिलाएं कम धैर्य रखती हैं। उन्होंने अपनी मां का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले लोग परेशान होने पर शांत रहकर स्थिति को संभालने की कोशिश करते थे, जबकि आज रिश्तों को खत्म करना ज्यादा आसान माना जाता है। इंटरव्यू के दौरान करण ने अपनी डेटिंग लाइफ का एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक समय उन्होंने तय किया था कि वह एक साथ कई लोगों को डेट नहीं करेंगे ताकि किसी तरह की उलझन न हो। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि जिस लड़की के साथ वह डेट पर गए थे, वह उसी दौरान कई अन्य लोगों को भी डेट कर रही थी। करण ने कहा कि उन्होंने उस महिला को जज नहीं किया, लेकिन यह जरूर सोचा कि ऐसे रिश्ते आखिर किस दिशा में जाते हैं। करण के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि उनका बयान महिलाओं को लेकर जजमेंटल है, जबकि कई लोग उनके विचारों का समर्थन भी कर रहे हैं। फिलहाल, करण वाही का यह इंटरव्यू चर्चा का विषय बना हुआ है।
---विज्ञापन---
40-Year-Old Karan Wahi in Pain, एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर किए शॉकिंग दावे, हमदर्दी नहीं मिल रहे ताने !
टीवी अभिनेता करण वाही अपने हालिया बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिछले रिश्तों, ब्रेकअप और आज की डेटिंग कल्चर पर खुलकर बात की। हालांकि, उनके कुछ बयान सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आए, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
First published on: Jul 20, 2026 04:28 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola