Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के ट्रेलर की धूम, CJP प्रोटेस्ट पर हेमा मालिनी, कंगना रनौत, सोनू सूद ने रखी अपनी बात

Entertainment News Live In Hindi: मार्वल स्टूडियोज की अपकमिंग फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' का पहला धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. CJP प्रोटेस्ट को लेकर हेमा मालिनी, कंगना रनौत, सोनू सूद सहित कई सितारों ने अपनी राय रखी. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Entertainment News Live In Hindi: मार्वल स्टूडियोज की अपकमिंग फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर को दर्शकों ने प्यार दिया है. दुनियाभर में इस ट्रेलर की खूब सराहना हो रही है. इंडियन ऑडियंस ने भी इसपर खूब प्यार बरसा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर कोई भाषाओं में रिलीज किया गया है. अंग्रेजी में इस ट्रेलर को चार घंटे में 1.25 करोड़ व्यूज मिले हैं. वहीं हिंदी में इस ट्रेलर को 7 लाख व्यूज मिले हैं.

CJP प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड

20 जुलाई को दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर घमासान मच गया. फिल्म इंडस्ट्री भी लगातार इसपर अपनी राय रख रही है. जहां एक तरफ बॉलीवुड के कई सेलेब्स को बीजेपी का सपोर्ट मिल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ कई फिल्मी हस्तियों ने CJP को सपोर्ट भी किया है. दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज लगातार प्रदर्शनकारियों को सपोर्ट नजर आए. आंदोलन के दौरान दोनों सितारें दिल्ली के जंतर-मंतर भी पहुंचे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, इमरान खान, नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह जैसे कलाकार भी इस आंदोलन और सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में अपनी राय रख चुके हैं.

---विज्ञापन---

CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने कहा, ‘अभी ये जो आप विरोध कर रहे हैं इसका कोई मतलब ही नहीं है. इतना ही मैं कहूंगी, बात करके हल करना चाहिए… छात्रों को आप शामिल करते हैं, विचारों को गुमराह नहीं करना चाहिए ना? बराबर बताना चाहिए क्या समस्या है. उन्हें कुछ अच्छा करने में खुश होना चाहिए.’ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हेमा मालिनी ने सीधा जवाब न देते हुए कहा कि सरकार इस विषय पर जो भी उचित कदम होगा, वो उठाएगी.’

कंगना रनौत ने उठाए प्रदर्शन पर सवाल

बीजेपी सांसद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी मीडिया से बात करते हुए इस प्रदर्शन पर सवाल उठाए. कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि., ‘संसदीय सत्र का उद्देश्य ही हर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करना है. हंगामा करके सरकार पर दबाव बनाना और यह तय करने की कोशिश करना कि किसे पद पर रखा जाए और किसे हटाया जाए, पूरी तरह से गलत है.’

---विज्ञापन---

सोनू सूद भी दिया रिएक्शन

एक्टर सोनू सूद ने भी इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया और उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाला हाथ चाहिए.”

---विज्ञापन---

17:31 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment News Live: ब्रेन कैंसर से जंग हार गईं मशहूर रॉक स्टार

मशहूर महिला रॉक स्टार का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. ब्रेन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई हारने के बाद उनके जाने से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:07 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment News Live: TIFF 2026 में गदर मचाने आ रही प्राइम वीडियो की 'फूलन'

प्राइम वीडियो की मच अवेटेड ओरिजिनल फिल्म 'फूलन' का सिलेक्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए हुआ है. इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म के पहले आधिकारिक पोस्टर ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:07 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment Live News: अर्जुन कपूर संग डेटिंग पर आया रूमर्ड गर्लफ्रेंड का रिएक्शन

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अर्जुन कपूर फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इन दिनों अर्जुन कपूर का नाम एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. वहीं अब डेटिंग की खबरों पर साहिबा ने रिएक्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:45 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment News Live: Lock Upp 2 : राम कपूर आधी रात कंबल में इस इंफ्लुएंसर संग हुए कोजी?

Ram Kapoor Lock Upp 2 Viral Video: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में इन दिनों ड्रामा और मनोरंजन दोनों अपने चरम पर हैं. शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक राम कपूर लगातार अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. कभी मजेदार बातचीत तो कभी साथी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी मस्ती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि इस बार उनका एक वीडियो लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है. पढ़ें पूरी खबर...

13:45 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment Live News: जेनिफर विंगेट की विलियम संग शादी की रोमांटिक फोटोज आई सामने

21 जुलाई को जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शादी की कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में वह बेहद खुश और भावुक नजर आ रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DbC7UIggrwJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:34 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment News Live: Yeh Awarapan: अरिजीत सिंह का दर्द भरा गाना, तड़प उठे इमरान हाशमी

Yeh Awarapan Title Song Out: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज ने लोगों को दीवाना बना दिया, उनके रिटायमेंट की अनाउंसमेंट से निराश हुए फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है, जब एक बार फिर उनकी दर्दभरी आवाज लोगों के दिलों में उतर गई. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

12:55 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment News Live: रणबीर कपूर की 'रामायण' में ये एक्ट्रेस निभाएंगी माता सीता की बहन का किरदार

Ramayana Cast Urmila Role Reveal: 'रामायण' को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और बढ़ा रहे हैं. समाने आई जानकारी के मुताबिक माता सीता की बहन का किरदार एक ऐसी एक्ट्रेस निभा रहीं हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन पहचान बनाई. पढ़ें पूरी खबर...

12:33 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment Live News: डिजास्टर फिल्म की OTT पर चमकी किस्मत

हाल ही में ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म आई, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थीं. लेकिन इन दिनों ओटीटी पर तहलका मचा रही है. आलम ये है कि ये मूवी ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. आइए फिल्म के बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढ़ें

12:28 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment Live News: 'लोगों की हड्डियां टूटी और देश का दिल’, लाठीचार्ज पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर घटना से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ""20 जुलाई... कई लोगों की हड्डियां टूटीं और एक पूरे देश का दिल टूटा. याद रखना." यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DbCqTXWgipb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:58 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment Live News: 'ये रिश्ता क्या कहलता है' की इस हसीना की 15 साल बाद टूटी शादी1

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है. इस शो के लगभग सभी कलाकार घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं. आज हम इसी शो की एक्ट्रेस लता सभरवाल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनकी 15 साल पुरानी शादी अब खत्म हो गई है. हाल ही में उन्होंने अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:13 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment News Live: 'रात को होटल के कमरे में...', TMKOC फेम एक्ट्रेस का डरावना खुलासा

TMKOC Actress On Casting Couch: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सिंपल कौल ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसने एक बार फिर मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच पर चर्चा छेड़ दी है. हालांकि, सिंपल का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी काम पाने के लिए अपने उसूलों से समझौता नहीं किया और यही वजह रही कि वह हमेशा कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ीं. पढ़ें पूरी खबर...

10:37 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment News Live: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का CJP प्रदर्शन पर रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी और अपनी बात कही है. एक्ट्रेस ने प्रोटेस्ट की कुछ तस्वीरें करते हुए लिखा, 'बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पूरे देश का दिल टूटा. याद रखना.'

https://www.instagram.com/p/DbCqTXWgipb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:37 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment Live News:मिथुन की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने माइल्स संग की सगाई

बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने जून में अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मंट्जारिस से सगाई की थी. अब दोनों की सगाई की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं. दिशानी ने अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस और सेलेब्स उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:22 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment Live News: दिलजीत दोसांझ ने CJP प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी

सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा NEET परीक्षा विवाद और पेपर लीक को लेकर किए जा रहे छात्र प्रदर्शन पर अपनी राय रखी है. 20 जुलाई को छात्रों पर हुई कार्रवाई के बाद दिलजीत ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया है... पूरी खबर पढ़ें

10:08 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment Live News: Lock Upp 2 में आते ही भिड़ीं शिल्पा और हिना खान

नेटफ्लिक्स का विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है. शो लगातार किसी न किसी विवाद और ड्रामे की वजह से चर्चा में रहता है. हाल ही में जजमेंट डे पर योगेश रावत शो से एविक्ट हो गए, जिसके बाद फैंस उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं. वहीं, बीते दिनों शिल्पा शिंदे ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी. अब 'बिग बॉस 11' में उनकी राइवल रहीं हिना खान ने भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:07 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment News Live: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज गिल ने राघव जुयाल का थामा हाथ?

शहनाज गिल और राघव जुयाल पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. हालांकि अब पहले शहनाज और फिर खुद राघव ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है. पढ़ें पूरी खबर...

09:36 (IST) 21 Jul 2026
Entertainment News Live: मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, शेयर की प्रेयर मीट की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल की मां इस दुनिया में नहीं रहीं. उनका जाना एक्टर को पूरी तरह तोड़ गया है. मनीष के लिए इस सदमे से उबरना आसान नहीं होगा. अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में प्रेयर मीट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए मनीष ने लिखा, दिल्ली अब कभी वैसी नहीं रहेगी मां. मैं आपको बहुत याद करूंगा. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं हमेशा-हमेशा के लिए.’

https://www.instagram.com/p/DbBMsKiCE2J/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Jul 21, 2026 08:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola