Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

52-Year-Old Actor’s Kiss Leaves Actress Uncomfortable! ‘Kiss’ कांड कर फंसे एक्टर! जानिए मामला !

'लॉक अप 2' में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शो के अंदर और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा बढ़ा दी है। इस बार विवाद की वजह बने हैं अभिनेता राम कपूर और एक्ट्रेस श्रेया कालरा। शो में एक टास्क के दौरान हुई एक घटना के बाद श्रेया ने अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 20, 2026 16:33
Share :
Shreya Kalra

‘लॉक अप 2’ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शो के अंदर और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा बढ़ा दी है। इस बार विवाद की वजह बने हैं अभिनेता राम कपूर और एक्ट्रेस श्रेया कालरा। शो में एक टास्क के दौरान हुई एक घटना के बाद श्रेया ने अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई। दरअसल, टास्क में श्रेया कालरा को अपने पार्टनर राम कपूर को बचाना था। शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेया ने टास्क जीत लिया। जीत की खुशी में राम कपूर काफी उत्साहित हो गए और उन्होंने श्रेया के गाल पर किस कर दिया। उस समय श्रेया थोड़ी असहज नजर आईं, हालांकि उन्होंने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन बाद में श्रेया ने शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान इस घटना पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि राम कपूर का जरूरत से ज्यादा करीब आना उन्हें पसंद नहीं आया। श्रेया ने यह भी बताया कि एक अन्य टास्क के दौरान राम कपूर शिवांगी के भी काफी करीब चले गए थे, जिसके बाद उन्हें दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई थी। श्रेया ने साफ कहा कि अगर भविष्य में राम कपूर ने दोबारा ऐसा करने की कोशिश की, तो वह तुरंत उन्हें रोक देंगी। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “इतना तो मेरा पापा भी मुझे किस नहीं करते।” श्रेया ने यह भी बताया कि वह सिर्फ राम कपूर की सीनियरिटी का सम्मान करते हुए चुप रहीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हर बात को नजरअंदाज करेंगी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग श्रेया के रुख का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे शो का हिस्सा बता रहे हैं।

First published on: Jul 20, 2026 04:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola