The Odyssey Box Office Collection Day 4: 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4 दें पूरे कर लिए हैं. शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद, भारत में अपने पहले सोमवार को भी फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. वीकडे में फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक थोड़ी कमी आई, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म को लगातार पसंद किया जा रहा है. आइए जानते हैं फिल्म ने सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की.
चौथे दिन की कमाई
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, द ओडिसी ने अपने रिलीज के पहले दिन ₹17.40 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की, इसके बाद शनिवार को फिल्म ने ₹22 करोड़ और रविवार को ₹21.90 करोड़ रुपये जुटाए. अब बात करें पहले सोमवार यानी चौथे दिन की तो, ‘द ओडिसी’ ने ₹8.35 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹83.14 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹69.65 करोड़ हो गया है.

फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘द ओडिसी’ 2026 की एक एपिक एक्शन-फैंटेसी फिल्म है, जिसे क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में हॉलीवुड के बड़े स्टार्स शामिल हैं. फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड (Tom Holland), ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन शामिल हैं. फिल्म इथाका के ग्रीक राजा ओडिसियस (डेमन) की कहानी है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद घर लौटने के दौरान खतरनाक यात्रा से गुजरते हैं.