Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal Box Office Collection Day 11: दूसरे सोमवार को धड़ाम से गिरी ‘धमाल 4’ की कमाई, ‘द ओडिसी’ के आगे किया इतना कलेक्शन

Dhamaal Box Office Collection Day 11: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' ने रिलीज के 11 दिनों में भारत में ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. हालांकि, दूसरे सोमवार फिल्म की कमाई में गिरावट आई है.

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 collection
Dhamaal 4 collection

Dhamaal Box Office Collection Day 11: अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख स्टारर ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के 11 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरे शनिवार और रविवार को भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई की. हालांकि, दूसरे सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा, क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ के सामने फिल्म की रफ्तार भी धीमी पड़ती नजर आई. आइए, सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

धमाल 4′ ने सोमवार को किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 11वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. रविवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 9.50 करोड़ रुपये की सीधी गिरावट दर्ज की गई. दरअसल, रविवार को फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके 8,892 शो चले.

---विज्ञापन---

धमाल 4′ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

भारत में ‘धमाल 4’ ने 11 दिनों में कुल 127.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 174.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म 200 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है और उम्मीद है कि इस हफ्ते यह दुनिया भर में 200 करोड़ का कारोबार कर लेगी.

द ओडिसी ने कमाए इतने करोड़

वहीं, क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के चौथे दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज की. इसके बावजूद फिल्म ने सोमवार को 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ भारत में इसका कुल कलेक्शन 69.65 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के अलावा अंजलि आनंद, संजीदा शेख, रवि किशन और संजय मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- यश की ‘राया’ का इंतजार खत्म! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लॉन्च को लेकर आया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---
First published on: Jul 21, 2026 07:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola