Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Delivery के बाद बिगड़ी एक्ट्रेस की तबियत,नाक-आंखों से आया खून। 15 दिन के बेटे को छोड़ गई अकेला !

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन आज भी बॉलीवुड की सबसे दर्दनाक घटनाओं में गिना जाता है। महज 31 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। सबसे दुखद बात यह रही कि बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के सिर्फ 15 दिन बाद ही उनकी मौत हो गई।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 20, 2026 17:14
Share :
Smita Patil

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन आज भी बॉलीवुड की सबसे दर्दनाक घटनाओं में गिना जाता है। महज 31 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। सबसे दुखद बात यह रही कि बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के सिर्फ 15 दिन बाद ही उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलीवरी के बाद स्मिता पाटिल को गंभीर पोस्टपार्टम इन्फेक्शन (Postpartum Infection) हो गया था। शुरुआत में उनकी हालत की गंभीरता का अंदाजा नहीं लगाया जा सका, लेकिन धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। बताया जाता है कि उन्हें खून की उल्टियां होने लगी थीं और उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस दौर में जया बच्चन ने भी स्मिता की मदद के लिए हरसंभव कोशिश की थी। कहा जाता है कि उन्होंने दिल्ली से एक ब्रिटिश न्यूरोसर्जन को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्मिता की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। आखिरकार उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां वह कोमा में चली गईं। 13 दिसंबर 1986 की रात इलाज के दौरान स्मिता पाटिल ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया जाता है कि उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार अंतिम संस्कार से पहले उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया था। स्मिता पाटिल ने भले ही कम उम्र में दुनिया छोड़ दी, लेकिन अपनी दमदार अदाकारी और समानांतर सिनेमा में दिए योगदान के कारण वह आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

First published on: Jul 20, 2026 05:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola