Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan Battling 3 Serious Illnesses? दर्द से तड़प उठते हैं भाईजान, तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता!

सलमान खान इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट से सामने आई उनकी तस्वीरों में अभिनेता पहले के मुकाबले काफी दुबले और थोड़ा थके हुए नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हेल्थ को लेकर सवाल उठाने लगे।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 20, 2026 12:54
Share :
Salman Khan

सलमान खान इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट से सामने आई उनकी तस्वीरों में अभिनेता पहले के मुकाबले काफी दुबले और थोड़ा थके हुए नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हेल्थ को लेकर सवाल उठाने लगे। हालांकि, सलमान ने किसी भी अफवाह पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कर यह संकेत दिया कि वह पूरी तरह ठीक हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कैप्शन में फैंस का हालचाल भी पूछा, जिसके बाद उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। फैंस की चिंता सिर्फ उनके बदले हुए लुक की वजह से नहीं है। इसकी बड़ी वजह वे गंभीर बीमारियां भी हैं, जिनका जिक्र सलमान खान खुद कई बार कर चुके हैं। अभिनेता ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (Trigeminal Neuralgia) से जूझ चुके हैं। यह बीमारी चेहरे की नसों में असहनीय दर्द पैदा करती है, जिससे बोलना, खाना और मुस्कुराना तक मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा सलमान ब्रेन एन्यूरिज्म (Brain Aneurysm) और आर्टेरियोवीनस मैलफॉर्मेशन (Arteriovenous Malformation-AVM) जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना कर चुके हैं। ब्रेन एन्यूरिज्म में दिमाग की रक्त वाहिका कमजोर होकर फूल जाती है, जबकि AVM में दिमाग या रीढ़ की रक्त वाहिकाएं सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पातीं, जिससे न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। फिल्मों में खतरनाक स्टंट करते हुए सलमान कई बार गंभीर चोटें भी झेल चुके हैं। पसलियां टूटने और कई चोटों के बावजूद उन्होंने कभी काम से दूरी नहीं बनाई। यही वजह है कि उनकी सेहत को लेकर फैंस हमेशा चिंतित रहते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 20, 2026 12:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola